अस्पताल परिसर में मिला 5 से 6 महीने का भ्रूण, दो महिलाएं और दो पुरुष CCTV कैमरे में कैद, जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– अस्पताल परिसर में कचरे के डिब्बे के पास 5-6 महीने का भ्रूण मिलने के बाद हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम अस्पताल प्रबंधन से पूछताछ कर रही है और परिसर के आसपास के CCTV फुटेज की जांच कर रही है। फुटेज में कुछ संदिग्ध लोग दिख रहे हैं। मामला रायपुर जिले के मौदहापारा थाना इलाके का है।

जानकारी के मुताबिक, 7 नवंबर शुक्रवार सुबह रायपुर के भीमराव अंबेडकर अस्पताल (मेकाहारा) के परिसर में एक कूड़ेदान के पास भ्रूण लावारिस हालत में मिला। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, दो बाहरी लोग भ्रूण को लाए थे। प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और सभी संबंधित CCTV फुटेज और सबूत पुलिस को सौंप दिए।

CCTV फुटेज में चार संदिग्ध दिखे

पुलिस को मिले CCTV फुटेज में दो महिलाएं और दो पुरुष संदिग्ध के तौर पर दिख रहे हैं। फुटेज के मुताबिक, सुबह करीब 5.25 बजे दोनों महिलाएं अलग-अलग गाड़ियों से अस्पताल परिसर में आईं। एक महिला बुर्का पहने हुए दिखी। वे कुछ मिनट तक कूड़ेदान के पास घूमती रहीं और फिर जल्दी से वहां से चली गईं।

पुलिस का मानना है कि इन लोगों ने ही भ्रूण को कूड़ेदान के पास छोड़ा था। शुरुआती जांच में यह भी पता चला है कि उन्होंने पहले भ्रूण को कूड़ेदान के अंदर डालने की कोशिश की, लेकिन ऐसा न कर पाने पर उन्होंने उसे पास में फेंक दिया और भाग गए।

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

इस घटना के बाद मौदहापारा पुलिस ने अस्पताल के चार कर्मचारियों से पूछताछ की है। वहीं अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। अस्पताल परिसर में बंदूकधारी गार्ड और सुरक्षाकर्मी होने के बावजूद, आरोपी बिना किसी रुकावट के परिसर में घुस गए, भ्रूण को छोड़कर भाग गए।

पुलिस जांच जारी

पुलिस ने बताया कि CCTV फुटेज में दिख रहे संदिग्धों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने के लिए कार्रवाई की जाएगी। इस बात की भी जांच की जा रही है कि भ्रूण का संबंध अस्पताल से है या उसे बाहर से लाकर वहां छोड़ा गया था।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Ihl8c6n3whwBoOjrVkYYRS

यह खबर भी जरुर पढ़े

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन