सड़क हादसे में युवक की मौत : अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, आबकारी विभाग में कार्यरत था मृतक

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) गरियाबंद :- जिले में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई है। बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी है। इस घटना युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। हादसा गरियाबंद थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार गरियाबंद थाना क्षेत्र के ग्राम मोहेरा के पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। युवक का नाम प्रकाश चक्रधारी बताया जा रहा है, जो कुंडेल का रहने वाला है। प्रकाश आबकारी विभाग में दैनिक वेतन भोगी के रूप में कार्यरत था।
मृतक आज सुबह 11 बजे कुंडेल से अपने बाइक में गरियाबंद ड्यटी जाने के लिए निकला था इसी दौरान ग्राम मोहेरा और पैंटोरा के बीच अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक को जिला अस्पताल लाया गया। हादसे में प्रकाश के सिर से अधिक खून बह जाने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। बहरहाल पुलिस वाहन का पता लगाने में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल