अनियंत्रित होकर पलटी कार : 4 घायल, एक की हालत गंभीर
(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 4 लोग घायल हुए हैं। ये सभी कोरबा से अंबिकापुर की ओर जा रहे थे। तभी रास्ते में उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक शख्स की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा बांगो थाना क्षेत्र में हुआ है।
जानकारी के अनुसार कार में सवार होकर कुछ लोग अंबिकापुर की ओर जा रहे थे। वो अभी बिलासपुर-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोरगा बांसबाड़ी के पास पहुंचे थे। उसी वक्त गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार काफी तेज थी। जिसके चलते यह हादसा हुआ है।