10वीं, 12वीं एवं स्नातक उत्तीर्ण के लिए 27 मार्च को प्लेसमेंट कैम्प इतने पदों पर कि जाएगी भर्ती

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 27 मार्च को स्थान जिला रोजगार कार्यालय, पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर, रायपुर में सुबह 11 बजे से शाम 2 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प आयोजित होगा।

इस प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से उमादेवी बहुउद्देशीय शिक्षा एवं विकास संस्थान, रायपुर, रेसीलेंट इनोवेशन प्रायवेट लिमिटेड, गुरुग्राम (हरियाणा) एवं बजाज फायनेंस लिमिटेड, रायपुर द्वारा डी.टी.पी. ट्रेनर, सिलाई ट्रेनर, मोबीलाईजर, कार ड्रायवर, सेल्स एक्सीक्यूटीव एवं सेल्स ऑफिसर के 68 पदों पर भर्ती की जाएगी।इन पदों के लिए 10वी,12वीं, स्नातक, कम्प्यूटर एवं सिलाई में डिप्लोना उत्तीर्ण आवेदकों की भर्ती की जाएगी।भर्ती उपरांत 8 से 15 हज़ार रूपये प्रतिमाह की दर पर भुगतान किया जाएगा।प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होने योग्य एवं इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि एवं स्थल पर उपस्थित हो सकते है।इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय रायपुर में भी संपर्क कर सकते है।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल