ट्रक और कार की आमने-सामने भीषण टक्कर, दो दोस्तों की मौत, तीन की हालत गंभीर

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– ट्रक और कार की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया। घटना बलोद जिले के डौंडी थाना क्षेत्र का है।

कंगला मांझी कॉलेज के पास हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार डौंडी-दल्लीराजहरा मुख्य मार्ग पर कंगला मांझी शासकीय कॉलेज के पास यह भीषण हादसा हुआ है। डौंडी निवासी आकाश बोरकर (23 वर्ष), आशु नायक (22 वर्ष), सूर्यकांत (22 वर्ष), रितेश कुमार (23 वर्ष) और हिमांशु यादव पांचों दोस्त रविवार दोपहर करीब 2 बजे निजी कार्य से कार क्रमांक सीजी 04 पीवी 7828 से दल्लीराजहरा गए थे। कार आकाश बोरकर चला रहा था। शाम करीब 6 बजे दल्लीराजहरा से लौटते समय डौंडी की ओर से आ रहे लौह अयस्क लदे ट्रक क्रमांक सीजी 08 एल 2898 ने कॉलेज के पास उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी।

कार हुुआ क्षतिग्रस्त

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटनास्थल के पास पहले से एक खराब ट्रक क्रमांक सीजी 19 बीएम 7216 सड़क किनारे खड़ा था, जिससे मार्ग संकरा हो गया था। इसी बीच तेज रफ्तार ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा ट्रक में घुस गया और वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के स्थानीय नागरिकों ने तत्परता दिखाते हुए 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को शासकीय अस्पताल डौंडी पहुंचाया।

दो युवकों की मौत, तीन घायल

सभी को प्राथमिक उपचार के बाद दल्लीराजहरा अस्पताल रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने आकाश बोरकर और आशु नायक को मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि आशु नायक की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि आकाश बोरकर ड्राइविंग सीट में बुरी तरह फंसा हुआ था। पुलिस और राहगीरों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार का दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। हादसे में सूर्यकांत और रितेश कुमार और हिमांशु यादव गंभीर रूप से घायल है।

पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले में अपराध दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Ihl8c6n3whwBoOjrVkYYRS

यह खबर भी जरुर पढ़े

राजिम ब्रेकिंग: दो बाइकों की भीषण टक्कर, दो जवान युवकों की मौत, 12 साल का बच्चा घायल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button