ट्रक ने बाइक को कुचला, युवा इंजीनियर की दर्दनाक मौत, ट्रक चालक गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– भीषण सड़क हादसे में एनएमडीसी में पदस्थ एक युवा इंजीनियर की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार इंजीनियर को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही जान चली गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना जगदलपुर के बोधघाट थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान बी. धर्मा राव (30 वर्ष) के रूप में हुई है। वह मूलतः ओडिशा का निवासी था और एनएमडीसी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत था। पिछले कुछ महीनों से वह आड़ावाल क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहा था। गुरुवार को ड्यूटी खत्म करने के बाद वह अपनी बाइक से एनएमडीसी से निवास की ओर लौट रहा था। इसी दौरान आड़ावाल बाईपास पर सामने से आ रहे एक ट्रक के चालक ने बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि इंजीनियर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर बोधघाट पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया है। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Ihl8c6n3whwBoOjrVkYYRS

यह खबर भी जरुर पढ़े

तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को मारी टक्कर, युवक-युवती की मौत, एक युवती गंभीर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button