रिश्तों हुआ शर्मसार: पिता पर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोप, माता-पिता के बीच चल रहा घरेलू विवाद, आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले में रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। 13 वर्षीय नाबालिग लड़की ने अपने ही पिता पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कोरबा जिले के पसान थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार पीड़िता कक्षा सातवीं की छात्रा है और उसके माता-पिता मजदूरी का काम करते हैं। बताया जा रहा है कि पीड़िता के माता-पिता के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते 15 दिसंबर को पीड़िता की मां अपने बुआ के घर चली गई थी, जबकि नाबालिग बेटी घर पर अकेली रह रही थी। इस बीच 18 दिसंबर को आरोपी पिता ने नाबालिग को अकेली पाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
पीड़िता ने देर रात अपने मोबाइल से मां को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही दूसरे दिन मां तुरंत घर लौटी। सुबह होते ही मां-बेटी पसान थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपों के आधार पर मामला दर्ज कर तत्काल जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Ihl8c6n3whwBoOjrVkYYRS











