रायपुर सेंट्रल जेल में कैदी की आत्महत्या, पत्नी हुई बेहोश, परिजनों ने जेल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– रायपुर सेंट्रल जेल में एक विचाराधीन कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद जेल में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि कैदी पॉक्सो के एक मामले में 11 नवंबर 2025 से जेल में बंद था। पति की मौत की खबर सुनते ही उसकी पत्नी बेहोश हो गई। घटना गंज थाना क्षेत्र का है।

पीपल पेड़ में लगाई फांसी

जानकारी के अनुसार रविवार शाम करीब 6.45 बजे मृतक सुनील महानंद (30) जेल परिसर में टहलते हुए पीपल के पेड़ के पास पहुंचा। वहां उसने गमछे का फंदा बनाकर पेड़ की टहनी से फांसी लगा ली। कुछ ही देर में पहरे पर तैनात जेलकर्मियों की नजर उस पर पड़ी, जिसके बाद उसे तत्काल नीचे उतारा गया। उस समय उसकी सांसें चल रही थीं, जिसके बाद उसे तत्काल मेकाहारा रवाना किया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

जेल प्रशासन पर प्रताड़ना का आरोपी

बताया जा रहा है कि यह पूरी घटना जेल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है, जिसमें कैदी को फांसी लगाते हुए देखा गया है। इसी आधार पर पुलिस प्रारंभिक तौर पर इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि सुनील को जेल में मानसिक और शारीरिक रूप से लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था।

जेल में छीन लिया जाता था सामान

उन्होंने आरोप लगाया कि आत्महत्या के बाद बिना परिजनों को सूचना दिए शव को चुपचाप मर्चुरी भेज दिया गया और देर रात उन्हें इस घटना की जानकारी दी गई। यदि समय रहते सूचना दी जाती, तो परिजन मौके पर पहुंच सकते थे। परिजनों के अनुसार सुनील पिछले दो महीनों से जेल में बंद था और मुलाकात के दौरान वह प्रताड़ना की शिकायत करता था। उन्होंने बताया कि उसे दिए गए स्वेटर, कपड़े और खाने-पीने का सामान जेल में छीन लिया जाता था। पेटीएम के जरिए भेजी गई रकम भी उसे नहीं दी जाती थी।

जांच में जुटी पुलिस

घटना के बाद जेल के बाहर परिजन, समाज के लोग और कांग्रेस नेता धरने पर बैठ गए हैं। वे जेल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। हालात बिगड़ते देख पुलिस बल तैनात किया गया। फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले में न्यायिक जांच कराई जाएगी और विस्तृत रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। वहीं पुलिस भी पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Ihl8c6n3whwBoOjrVkYYRS

यह खबर भी जरुर पढ़े

रायपुर सेंट्रल जेल के बाहर दिनदहाड़े चली गोली, युवक के गर्दन में धंसी बुलेट, मची अफरा-तफरी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button