बीच सड़क ढिशूम-ढिशूम! महिला और स्कूली छात्रा के बीच मारपीट, VIDEO वायरल, इस बात पर हुआ विवाद, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– बीच सड़क हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। दरअसल, एक महिला ने स्कूली छात्रा के साथ मारपीट कर दी। सार्वजनिक स्थान पर हुई इस घटना से अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने हस्तक्षेप कर किसी तरह दोनों को अलग कराया। पूरा मामला मनेंद्रगढ़ जिले के जनकपुर इलाके का है।

जानकारी के अनुसार महिला और छात्रा के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते झूमाझटकी और मारपीट में बदल गई। इस दौरान छात्रा के चेहरे पर नाखूनों के गहरे निशान पड़ गए। घटना के दौरान मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी मारपीट का वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों एक-दूसरे के बाल खींचते और नोंचते हुए नजर आ रहे हैं।

पति से बात का शक

बताया जा रहा है कि महिला अपने पति और छात्रा के बीच मोबाइल पर बातचीत से नाराज थी। महिला का आरोप है कि नाबालिग छात्रा उसके पति से लगातार फोन पर बात करती थी और मना करने के बावजूद नहीं मान रही थी। इसी बात को लेकर महिला छात्रा को समझाने पहुंची थी, लेकिन विवाद बढ़ गया और मामला मारपीट तक पहुंच गया।

सूचना मिलने पर जनकपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस महिला को थाने लेकर आई, जबकि छात्रा घटनास्थल से जा चुकी थी। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों ने कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है। आपसी बातचीत के बाद मामला समझौते से सुलझा लिया गया, हालांकि पुलिस द्वारा पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

VIDEO

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Ihl8c6n3whwBoOjrVkYYRS

यह खबर भी जरुर पढ़े

युवक-युवती का बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा, युवक को मारा थप्पड़, गाड़ियों के सामने कूदने की धमकी; वीडियो वायरल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button