नवापारा में हुई एकल अभियान की बैठक: हनुमान परिवारों के गठन और वनवासी उत्थान पर जोर

भारत की आत्मा वनवासी गांवों में बसी है : श्याम जी गुप्त

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नवापारा नगर के राधा-कृष्ण मंदिर में एकल अभियान की मध्य छत्तीसगढ़ भाग स्तरीय एक दिवसीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में एकल अभियान के शिल्पकार एवं संस्थापक सदस्य श्याम जी गुप्त ने दो सत्रों में कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। इसमें बिलासपुर, राजनांदगांव, महासमुंद और नवापारा अंचल सहित 13 जिलों से आए 27 सेवाब्रती तथा विभिन्न स्तरों के 53 पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती के पूजन एवं हनुमान चालीसा पाठ से हुआ।

बैठक में श्याम जी गुप्त ने वनवासी क्षेत्रों में संचालित एकल अभियान की पंचमुखी शिक्षा गतिविधियों की समीक्षा करते हुए सभी कार्यकर्ताओं से आगामी छह माह तक नियमित प्रवास का संकल्प लेने का आह्वान किया। वहीं समिति सदस्यों से प्रत्येक माह कम से कम दो दिन वनवासी क्षेत्रों में प्रवास कर सेवा कार्यों को गति देने की अपील की।

उन्होंने कहा कि “भारत की आत्मा वनवासी गांवों में बसी है।” इसलिए वनांचल में रहने वाले भाई-बहनों की शिक्षा, संस्कार और विकास पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है। उनका कहना था कि यदि वनवासी समाज शिक्षित और आत्मनिर्भर बनेगा तो देश हर क्षेत्र में और अधिक मजबूत होगा।

सशस्त्र युद्ध के लिए भी तैयार रहना है

बैठक को संबोधित करते हुए श्याम जी गुप्त ने कहा कि समाज के सक्षम लोगों को वनवासी क्षेत्रों के विकास के लिए तन, मन और धन से सहयोग करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान भारत में राजनीतिक स्थिरता के कारण जो सभी क्षेत्र में विकास हो रहा है, उससे विदेशी शक्तियों को पीड़ा हो रही है और वे भारत में गृह युद्ध हो इसके लिए अनेक षड्यंत्र रच रहे हैं। परिणाम स्वरूप कुछ अपने ही लोग उनके बहकावे में आकर भारत को अस्थिर करने का प्रयास कर रहे हैं। जिनके विरुद्ध हमें वैचारिक युद्ध के साथ-साथ सशस्त्र युद्ध के लिए भी तैयार रहना है।

उन्होंने हनुमान परिवारों के गठन और उन्हें गांव-शहरों में संगठित एवं सशक्त बनाने का भी आह्वान किया। जिससे विदेशी ताकते भारत की ओर आज दिखाने का साहस न कर सके। साथ ही वनवासी समाज को स्वावलंबी बनाने के लिए विशेष अभियान चलाने पर जोर देते हुए कहा कि स्वावलंबन से ही स्वाभिमान विकसित होता है और यही राष्ट्र की मजबूती का आधार है।

बैठक में हरिकथा के व्यास कथाकारों के प्रशिक्षण के लिए नवापारा स्थित संत निवास में प्रशिक्षण केंद्र खोलने का निर्णय भी लिया गया। भाग अध्यक्ष गिरधारी अग्रवाल ने समाज के सहयोग से प्रशिक्षण केंद्र का संपूर्ण खर्च वहन कराने का आश्वासन दिया।

इनकी रही उपस्थिति 

इस एक दिवसीय समीक्षा बैठक में प्रमुख रूप से गोपाल यादव प्रांत सह कार्यवाहक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, प्राची गर्ग प्रभाग अध्यक्ष एकल अभियान, संभाग अध्यक्ष महेंद्र कांत संघानी, संभाग सचिव राजीव नंदे, केंद्रीय गतिविधि प्रशिक्षण प्रमुख प्रदीप सवाई, उड़ीसा प्राथमिक शिक्षा केंद्रीय सदस्य इतिमिश्रा, छत्तीसगढ़ मध्य भाग अध्यक्ष गिरधारी अग्रवाल बिलासपुर आंचल अध्यक्ष पवन खत्री राजनांदगांव उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता, महासमुंद अध्यक्ष धर्मेंद्र डड़सेना, नवापारा सचिन वीरेंद्र साहू, भाग सचिव प्रफुल्ल दुबे, सहसचिव रूपेंद्र चंद्राकर, सदस्य योगिता सिन्हा, सुनंदा जैन, सरोज कंसारी, भाग गतिविधि प्रमुख रविशंकर साहू, रेखा बंजारी, ललित पांडे, लखन साहू, डॉक्टर टीकम वर्मा, संरक्षक सदस्य सनत चौधरी ग्राम विकास प्रभारी भूपेंद्र सोनी एवं भाग प्रमुख करण सिंह मरावी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन भाग सचिव प्रफुल्ल दुबे एवं आभार प्रदर्शन भाग अध्यक्ष गिरधारी अग्रवाल ने किया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

नवापारा में हिंदू सम्मेलन का आयोजन: सत्य, शांति और अहिंसा को विधर्मियों ने हमारी कमजोरी मान लिया – हरिओम शर्मा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button