मोबाइल पर अचानक दिखा ‘‘इमरजेंसी अलर्ट’’, घबराए लोग… फिर मैसेज पढ़कर मिली राहत, जानिए क्या है मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– सोमवार शाम छत्तीसगढ़ के लाखों मोबाइल फोन पर अचानक तेज आवाज के साथ “Extremely Severe Alert” फ्लैश होते ही लोगों में कुछ पल के लिए दहशत का माहौल बन गया। कई लोग इसे किसी बड़ी आपदा या तकनीकी गड़बड़ी समझ बैठे। तेज अलार्म की आवाज सुनकर लोग घबरा गए और तुरंत अपने मोबाइल की स्क्रीन देखने लगे।

हालांकि कुछ ही क्षण बाद जब लोगों ने संदेश पढ़ा तो उन्हें राहत मिली कि यह भारत सरकार की आपदा चेतावनी प्रणाली के माध्यम से जारी किया गया मौसम संबंधी अलर्ट था। अलर्ट में स्पष्ट रूप से बताया गया था कि अगले तीन घंटे के भीतर छत्तीसगढ़ के कई जिलों में तेज गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश और आंधी की संभावना है। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन संभावित खराब मौसम को देखते हुए सतर्क भी हो गए।

इन जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट

अलर्ट में रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, महासमुंद, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, कोरबा, रायगढ़, जशपुर, सरगुजा, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़, मुंगेली, कबीरधाम, बेमेतरा और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई सहित कई जिलों में अगले तीन घंटे तक खराब मौसम की चेतावनी दी गई।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ अलर्ट

मोबाइल स्क्रीन पर आए इस अलर्ट के स्क्रीनशॉट और वीडियो कुछ ही मिनटों में व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स (ट्विटर) पर वायरल होने लगे। लोगों ने अपने-अपने अनुभव साझा किए। किसी ने लिखा, अचानक इतनी तेज आवाज आई कि लगा फोन हैक हो गया, तो किसी ने कहा, पहली बार ऐसा अलर्ट आया, पहले डर लगा फिर समझ आया कि यह मौसम की चेतावनी है।

क्या है यह इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम?

यह अलर्ट सेल ब्रॉडकास्ट तकनीक (Cell Broadcast Technology) के जरिए भेजा जाता है। इसमें किसी मोबाइल नंबर पर अलग-अलग संदेश भेजने की आवश्यकता नहीं होती, बल्कि जिस क्षेत्र में खतरा होता है, वहां मौजूद सभी मोबाइल फोनों पर एक साथ चेतावनी पहुंच जाती है। यह सेवा प्राकृतिक आपदाओं, अत्यधिक वर्षा, आंधी, बिजली गिरने, चक्रवात, भूकंप जैसी आपात परिस्थितियों में लोगों को समय रहते सतर्क करने के लिए विकसित की गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

छत्तीसगढ़ में मानसून की चौतरफा दस्तक: 1 जून से अब तक 307.2 मिमी औसत बारिश दर्ज, जानिए सभी जिलों का हाल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button