राजिम भक्तिन माता जयंती पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा, उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी साहू समाज राजिम भक्तिन माता समिति के तत्वावधान में राजिम भक्तिन माता जयंती के अवसर पर नगर में विशाल एवं भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में राजिम क्षेत्र के विधायक रोहित साहू, कसडोल विधानसभा क्षेत्र के विधायक संदीप साहू, समिति के संरक्षक डॉ. रामकुमार साहू, ज्योतिषाचार्य पं. दीनानाथ साहू, संजय साहू कोटा, जिला साहू संघ धमतरी के अध्यक्ष गणेशराम साहू, कार्यकारी अध्यक्ष नोहरदास साहू, गीता दास साहू, कवर्धा महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष स्वाति साहू, जिला पंचायत सभापति यशवंत साहू, युवा नेता राजू साहू तथा धरमगढ़ भाजपा नेता लक्ष्मीकांत बाघ के सान्निध्य में किया गया।

शोभायात्रा की शुरुआत साहू छात्रावास परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना के पश्चात राजिम भक्तिन माता चौक से हुई, जहाँ हजारों श्रद्धालुओं ने माता की प्रतिमा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। राजिम भक्तिन माता की प्रतिमा पर विधायक संदीप साहू एवं समिति के अध्यक्ष लाल साहू ने माल्यार्पण किया। इस वर्ष विशेष आकर्षण के रूप में राजिम भक्तिन माता को भव्य रथ में विराजमान कर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के आगे-आगे बाजे-गाजे, झांझ-मंजीरे की गूंज से वातावरण भक्तिमय हो उठा।

नगर साहू संघ राजिम के अध्यक्ष रामकुमार साहू के नेतृत्व में समाज के हजारों लोग शोभायात्रा में सम्मिलित हुए। शोभायात्रा में समिति के वरिष्ठ जन आगे आगे चल रहे थे, वहीं पीछे सैकड़ों महिलाएँ कलश धारण कर चल रही थीं। रथ में राजिम भक्तिन माता की भव्य प्रतिमा के साथ दर्जनों बालिकाएँ माता का स्वरूप धारण कर विराजमान थीं, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं।

पुष्पवर्षा से शोभायात्रा का हुआ भव्य स्वागत

शोभायात्रा का मार्ग राजिम भक्तिन माता चौक से प्रारंभ होकर मुख्य मार्ग, पंडित सुंदरलाल शर्मा चौक, पंडित श्यामाचरण शुक्ल चौक होते हुए वी आई पी मार्ग से गुजरते हुए राजिम भक्तिन माता मंदिर परिसर पहुँचा। मार्ग में जगह-जगह आतिशबाजी, पताका फहराकर एवं पुष्पवर्षा से शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा में शामिल होकर राजिम भक्तिन माता एवं भगवान राजिम लोचन के दर्शन-पूजन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। श्रद्धालुओं में उत्साह देखते ही बनता था, लोग भक्ति गीतों पर झूमते-नाचते चल रहे थे।

उल्लेखनीय है कि आजादी के पूर्व समिति के प्रथम अध्यक्ष रहे स्व. मोहनलाल साहू (तोरल वाले) द्वारा राजिम भक्तिन माता जयंती मनाने की परंपरा प्रारंभ की गई थी, जिसे उनके सुपुत्र, पूर्व मंत्री धनेन्द्र साहू पूर्व सांसद एवं मंत्री चंद्रशेखर साहू ने आगे बढ़ाया। तब से लेकर आज तक यह आयोजन निरंतर भव्य रूप लेता जा रहा है।

इस अवसर पर समाज के पूर्वजों को भी नमन करते हुए उनके योगदान को स्मरण किया गया। शोभायात्रा का नेतृत्व राजिम भक्तिन माता समिति के अध्यक्ष लाला साहू तथा नगर साहू संघ अध्यक्ष रामकुमार साहू के मार्गदर्शन में किया गया। शोभायात्रा की भव्यता और अनुशासन देखकर नगरवासियों ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की।

सामाजिकजन हुए शामिल 

शोभायात्रा में प्रमुख रूप से भोले साहू, बलराम साहू, मेघु साहू, विष्णु साहू, राजू साहू, तरुण साहू, सुखदेव साहू, श्याम साहू, संजय साहू, हरियन साहू, गजानंद साहू, संतोष वेदराम साहू, झाड़ू राम साहू, ईश्वर साहू, चोवाराम साहू, खोबहरा राम साहू, देवेंद्र साहू साहू, यशवंत साहू, डॉ. दिलीप साहू, डीगेश्वर साहू, कोमल साहू, किशन साहू मितेश साहू प्रतीक साहू सुरेंद्र साहू आलोक साहू, सुरेंद्र साहू, पार्षद कुलेश्वर साहू, भवानी शंकर साहू, उमा साहू, प्रेम साहू, ब्रिज बाई साहू, मनीष साहू, बबली साहू, शांति साहू, कमली साहू, यशोदा साहू, राम बाई साहू सहित नगर साहू संघ एवं राजिम भक्तिन माता समिति के समस्त पदाधिकारी, सदस्यगण एवं मातृशक्ति की उल्लेखनीय सहभागिता रही। यह शोभायात्रा जयंती समारोह को विशेष भव्यता प्रदान करती हुई सामाजिक एकता, श्रद्धा और संगठन शक्ति का जीवंत उदाहरण बनी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Ihl8c6n3whwBoOjrVkYYRS

यह खबर भी जरुर पढ़े

मुख्यमंत्री साय भक्त माता राजिम जयंती महोत्सव में हुए शामिल, CM बोले-साहू समाज छत्तीसगढ़ का एक प्रगतिशील समाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल