धान खरीदी का महाभियान: प्रदेश में अब तक 93.12 लाख मैट्रिक टन धान की खरीदी, पढिए किस जिले में कितनी हुई खरीदी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में 14 नवंबर 2025 से प्रारंभ हुआ छत्तीसगढ़ का धान खरीदी महाअभियान प्रदेश में पारदर्शिता, तेज़ गति और किसान-केंद्रित प्रशासन का सशक्त उदाहरण बनकर उभरा है। शासन की सुव्यवस्थित नीति और तकनीक आधारित व्यवस्था के चलते अब तक 16.95 लाख पंजीकृत किसानों से 93.12 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।

किसानों को उनकी उपज का पूरा मूल्य समय पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से समर्थन मूल्य के तहत अब तक लगभग 20 हजार 753 करोड़ रुपये सीधे किसानों के बैंक खातों में अंतरित किए गए हैं। इससे न केवल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है, बल्कि किसानों के आर्थिक आत्मविश्वास में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

प्रदेशभर में संचालित 2,740 धान उपार्जन केंद्रों के माध्यम से खरीदी की प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल, पारदर्शी और निगरानीयुक्त ढंग से संचालित की जा रही है। शासन की इस व्यवस्था से यह सुनिश्चित हो रहा है कि लाभ केवल वास्तविक किसानों तक ही पहुंचे और बिचौलियों या फर्जी प्रविष्टियों की कोई गुंजाइश न रहे। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए टोकन व्यवस्था को और सरल बनाया गया है, जिसमें अब सहकारी समितियों के माध्यम से टोकन जारी किए जा रहे हैं।

जिलों के आँकड़े

खरीदी के आंकड़े बताते हैं कि प्रमुख धान उत्पादक जिलों में उपार्जन तेज़ी से हुआ है। 8 जनवरी तक महासमुंद में 6.33 लाख क्विंटल से अधिक, बेमेतरा में 5.33 लाख क्विंटल, बलौदाबाजार-भाठापारा में 5.15 लाख क्विंटल, बालोद में 4.99 लाख क्विंटल, रायपुर में 4.66 लाख क्विंटल, धमतरी, राजनांदगांव, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा सहित अन्य जिलों में भी लाखों क्विंटल धान की खरीदी दर्ज की गई है।

वहीं बस्तर संभाग और सरगुजा संभाग के जिलों में भी लगातार उपार्जन हो रहा है। बस्तर जिले में 1 लाख 79 हजार 964 क्विंटल, बीजापुर में 59 हजार 583 क्विंटल, दंतेवाड़ा में 10 हजार 238 क्विंटल, कोंडागांव 1 लाख 97 हजार 106 क्विंटल, नारायणपुर में 24 हजार 022 क्विंटल, सुकमा 47 हजार 617 क्विंटल, गौरेला-पेण्ड्रा-मारवाही में 87 हजार 870 क्विंटल, कोरबा में 1 लाख 56 हजार 983 क्विंटल, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में 2 लाख 77 हजार 071 क्विंटल, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1 लाख 41 हजार 353 क्विंटल खरीदी हुई है। 

वहीं बलरामपुर जिले में 1 लाख 57 हजार 708 क्विंटल, जशपुर जिले में 1 लाख 68 हजार 264 क्विंटल, कोरिया जिले में 76 हजार 648 क्विंटल, सरगुजा जिले में 2 लाख 2 हजार 951 क्विंटल, सूरजपुर जिले में 2 लाख 29 हजार 359 क्विंटल, सक्ती जिले में 2 लाख 70 हजार 468 क्विंटल और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में 56 हजार 855 क्विंटल धान की खरीदी हुई है।

छत्तीसगढ़ की धान खरीदी प्रणाली आज केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि किसान सम्मान, पारदर्शिता और आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत स्तंभ बन चुकी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार का यह संकल्प स्पष्ट है कि हर पात्र किसान को समय पर, पूरा और पारदर्शी लाभ मिलेगा और यही राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Ihl8c6n3whwBoOjrVkYYRS

यह खबर भी जरुर पढ़े

किसानों को राहत: धान खरीदी में रायपुर जिला अव्वल, 78 प्रतिशत से अधिक धान का उठाव पूरा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button