डकैती की बड़ी साजिश नाकाम, नवापारा के 6 बदमाश गिरफ्तार, कई हथियार बरामद

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– डकैती की योजना बना रहे आधा दर्जन बदमाशों को पुलिस ने समय रहते गिरफ्तार कर बड़ी वारदात को नाकाम कर दिया। आरोपियों के कब्जे से तलवार, लकड़ी के डंडे, हॉकी स्टिक समेत एक स्कॉर्पियो वाहन जब्त किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में बदमाशों द्वारा डकैती की योजना बनाने की बात स्वीकार की है। मामला रायपुर जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 29 जनवरी को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध युवक स्कॉर्पियो वाहन में सवार होकर डकैती की योजना बना रहे हैं तथा उनके पास घातक हथियार मौजूद हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल जोन) उमेश प्रसाद गुप्ता ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। जिसके बाद सिविल लाइन पुलिस ने विशेष टीम गठित की गई।

आरोपियों ने कबूला जुर्म

पुलिस टीम ने मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर दुर्गा नगर केनाल रोड के पास स्कॉर्पियो वाहन को रोका। वाहन में सवार छह युवकों को मौके पर ही हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान स्कॉर्पियो वाहन से एक तलवार, चार लकड़ी के डंडे एवं एक हॉकी स्टिक बरामद की गई। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी पुलिस को गुमराह करते रहे, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने डकैती की योजना बनाना और हथियारों के इस्तेमाल की तैयारी करने की बात स्वीकार कर ली।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 310(4), 313 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से हथियार और स्कॉर्पियो को भी जब्त की गई है।

इन आरोपियों की हुई गिरफ्तार

मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों टिकेश शेन्द्रे उर्फ बिल्ला (30), आलोक साहनी (23), नितेश साहनी (24), शुभम साहनी (19), इन्द्र कुमार उर्फ सुमित निषाद (25), कुंदन साहनी (20) को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी गोबरा नवापारा के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

आधी रात दिखे थे नकाबपोश बदमाश

आपको बता दें कि करीब एक माह पूर्व गोबरा नवापारा क्षेत्र में आधी रात नकाबपोश युवकों की संदिग्ध गतिविधियां सामने आई थीं। सीसीटीवी कैमरों में चेहरे ढंके 6 से 7 युवक हथियारों के साथ देर रात सड़कों पर घूमते नजर आए थे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद नगर में दहशत का माहौल बन गया था।

इसके कुछ दिनों बाद नगर की एक ज्वेलरी शॉप में नकाबपोश बदमाशों द्वारा चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया, जिसमें सोने-चांदी के जेवरात सहित लाखों रुपये नकद चोरी हुई थी। लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से क्षेत्रवासियों में भय व्याप्त था। अब रायपुर में डकैती की योजना बनाते हुए गिरफ्तार किए गए बदमाशों के बाद पुलिस को इस पूरे नेटवर्क के भंडाफोड़ की उम्मीद जगी है।

स्थानीय लोगों की मांग है कि पुलिस इन आरोपियों से गहन पूछताछ कर यह पता लगाये कि क्या यही बदमाश आधी रात शहर में हथियारों के साथ घूमते नजर आए थे और ज्वेलरी शॉप चोरी की घटना में भी इनकी संलिप्तता रही है या नहीं।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Ihl8c6n3whwBoOjrVkYYRS

यह खबर भी जरुर पढ़े

नवापारा में आधी रात नकाबपोशों की दहशत, CCTV फुटेज से मचा हड़कंप-VIDEO, पुलिस ने कही ये बात….

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button