राजिम ब्रेकिंग: आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका की संदिग्ध मौत, फांसी पर लटका मिला शव, इस बात की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजिम से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां आंगनबाड़ी केंद्र में पदस्थ आंगनबाड़ी सहायिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना गरियाबंद जिले के राजिम थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार राजिम के वार्ड क्रमांक 01 आमापारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 14 में कामेश्वरी देवांगन (48 वर्ष) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका लंबे समय से आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका के पद पर कार्यरत थीं। बताया जा रहा है कि उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में ही फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के समय केंद्र में अन्य कोई मौजूद नहीं था।

मानसिक तनाव में थी मृतका

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन एवं आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर राजिम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजनों के अनुसार कामेश्वरी देवांगन पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थीं और अवसाद (डिप्रेशन) से जूझ रही थीं। आशंका जताई जा रही है कि इसी मानसिक दबाव के चलते उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया होगा।

मृतिका अपने पीछे एक पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गई हैं। घटना के बाद से परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, स्थानीय नागरिकों एवं आंगनबाड़ी कर्मियों में शोक की लहर है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में ले लिया है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FADIHNZd3es0KqZZFup3r8

यह खबर भी जरुर पढ़े

रील बनाने पर विवाद, महिला ने की आत्महत्या, इस हाल में मिला शव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button