शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आपत्तिजनक वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और बाद में आपत्तिजनक वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामला रायगढ़ जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाली 24 वर्षीय युवती की पहचान करीब तीन वर्ष पहले कॉलेज में पढ़ाई के दौरान कोतरा रोड बैकुण्ठपुर मिर्चा गली निवासी बादल राजपूत से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और आरोपी ने युवती को शादी का भरोसा दिलाकर अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। आरोप है कि 3 अक्टूबर 2022 को आरोपी युवती को अपने एक दोस्त के घर ले गया, जहां उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी लगातार शादी का आश्वासन देता रहा और इसी बहाने कई बार संबंध बनाता रहा।

वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि इसी दौरान आरोपी ने धोखे से उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। बाद में उसी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसने युवती को ब्लैकमेल किया और कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए। जब भी युवती शादी की बात करती, आरोपी टालमटोल करता और विरोध करने पर गाली-गलौज व मारपीट करता था।

बताया गया कि 12 जनवरी को आरोपी युवती को फिर कोतरा रोड विकास नगर क्षेत्र में ले गया। वहां संबंध बनाने के बाद उसने शादी से साफ इनकार कर दिया। आरोपी की प्रताड़ना से तंग आकर युवती ने आखिरकार महिला थाना पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FADIHNZd3es0KqZZFup3r8

यह खबर भी जरुर पढ़े

इंस्टाग्राम पर दोस्ती, दुष्कर्म कर बनाए आपत्तिजनक वीडियो, फिर ब्लैकमेल कर किया शोषण, शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button