गरियाबंद पुलिस की 76 स्थानों पर रेड, 30 से अधिक बदमाशों पर कार्रवाई, वारंटियों की धरपकड़ तेज

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से गरियाबंद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध गतिविधियों पर कड़ा प्रहार किया है। पुलिस ने ‘ऑपरेशन निश्चय’ अभियान के दौरान 26 पुलिस टीमों ने जिलेभर में 76 स्थानों पर दबिश दी। जिसमें 30 से अधिक आरोपियों-बदमशों को गिरफ्तार किया है।

यह विशेष अभियान पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है। उनके निर्देश पर सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग और रेड कार्रवाई की।

अवैध शराब पर कड़ा प्रहार

रेड कार्रवाई के दौरान आबकारी एक्ट के 12 प्रकरण दर्ज करते हुए 12 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस ने कुल 96.820 लीटर अवैध शराब जब्त की है। इसी प्रकार आर्म्स एक्ट के तहत 01 प्रकरण दर्ज कर 01 आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा उसके कब्जे से 01 चाकू जब्त किया गया।

वारंटियों की धरपकड़

लंबे समय से फरार चल रहे 04 स्थायी वारंटियों को तामील कर न्यायालय में पेश किया गया। इसके अलावा 03 गिरफ्तारी वारंटों की भी तामिली कर आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

होली त्योहार को ध्यान में रखते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से 16 प्रकरणों में 17 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। गरियाबंद पुलिस ने बताया कि कि अवैध गतिविधियों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा, ताकि जिले में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था कायम रखी जा सके।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Bi1gPFRXBEjBeoNhF41JIu

यह खबर भी जरुर पढ़े

राजिम मजार से दानपेटी की चोरी, महानदी किनारे तोड़कर निकाले रुपए, महिला सहित एक नाबालिग गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button