तालाब में डूबने से दो दोस्तों की मौत, तालाब किनारे मना रहे थे पार्टी, होली के पहले परिवार में छाया मातम

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले में होली के पहले दो परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। होली त्योहार के 2 दिन पहले ही तालाब में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक अपने 5 अन्य दोस्तों के साथ पार्टी करने निकले थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। पुलिस और गोताखोरों की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद उनके शव को बरामद किया। घटना बिलासपुर जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार रविवार की शाम बंधवापारा निवासी हिमांशु चंहादे 21 वर्ष और देवरी खुर्द निवासी शिवम मानिकपुरी 21 वर्ष अपने पांच अन्य दोस्तों के साथ खमतराई स्थित तालाब के पास घूमने गए थे। सभी युवक तालाब के किनारे एक पेड़ के नीचे बैठकर शराब पीते हुए बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान हिमांशु और शिवम हाथ-मुंह धोने के लिए तालाब के पास पहुंचे। पानी के किनारे फिसलन होने के कारण दोनों का संतुलन बिगड़ गया। नशे में होने के कारण और अचानक पैर फिसलने से उन्हें संभलने का मौका नहीं मिला और वे सीधे गहरे पानी में चले गए।

जब वे डूबने लगे, तो बाकी साथियों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन गहराई अधिक होने के कारण असफल रहे। जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची। घंटों चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद देर रात दोनों युवकों के शवों को बाहर निकाला गया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बाकी दोस्तों से भी पुलिस पूछताक्ष कर आगे की जांच में जुटी हुई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

अभनपुर ब्रेकिंग : नाबालिक की तालाब में डूबने से मौत, 2 घंटे की तलाश के बाद मिला शव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button