ब्रेकिंग : होली हुड़दंग के दौरान युवक की बेरहमी से चाकू मारकर हत्या, दोस्तों ने भागकर बचाई जान, हत्या के बाद लोगों में आक्रोश

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– होली के दिन एक युवक की बेरहमी से चाकू मारकर हत्या कर दी गई। होली हुड़दंग कर रहे युवकों ने हमला कर युवक को मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद समाज के लोग आक्रोशित हो गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने पहुंचे। युवक अपने घर का इकलौता चिराग था। मामला रायपुर जिले के आंरग थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, रामनगर चौक निवासी नीरज लोधी बुधवार को अपने दोस्तों के साथ बाइक पर होली मनाने निकला था। तभी आरंग के वार्ड नं. 02, साहू पारा में कुछ युवक हुड़दंग कर रहे थे। हुड़दंग कर रहे युवकों के एक समूह ने उन्हें रोक लिया तभी हल्का विवाद हुआ। बताया जा रहा है कि विवाद के बाद हुड़दंगियों ने नीरज को चलती बाइक से नीचे गिरा दिया और उस पर चाकू से तीन-चार बार ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमला होते देख नीरज के साथ मौजूद उसके बाकी दोस्तों ने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई।

समाज के लोगों में आक्रोश

बताया जा रहा है कि नीरज अपने घर का इकलौता बेटा था। घर के इकलौते बेटे की इस तरह होली के दिन ही हत्या होने से परिवार में मातम छा गया है। इस हत्याकांड के बाद मोहल्ले और आसपास में स्थिति तनावपूर्ण बन गई। घटना के बाद लोधी समाज के लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। आक्रोशित समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में थाना पहुंचकर आरोपियों के जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

पुलिस बल तैनात

कथित आरोपियों के घर पर आरंग पुलिस की टीम पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। इस दौरान लोधी समाज के लोग भी आरोपियों के घर के बाहर पहुंच गए और आरोपियों को समाज के हवाले करने की मांग करने लगे। मौके पर पुलिस और समाज के लोगों के बीच तीखी बहस भी हुई। स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं।

फिलहाल आरंग पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

वीडियो 

 

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

होलिका दहन की रात दोस्त की हत्या, शॉकब रॉड से सिर पर किया वार, आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button