गरियाबंद जिले में झमाझम बारिश: जतमई-घटारानी जलप्रपात हुआ गुलजार, वहीं कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित, VIDEO

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद जिले में बीती रात से लगातार हो रही बारिश के बाद प्रसिद्ध पर्यटन स्थल जतमई और घटारानी जलप्रपात एक बार फिर पूरे शबाब पर नजर आ रहा है। जलप्रपात में पानी का तेज बहाव शुरू होने से यहां का प्राकृतिक सौंदर्य बेहद आकर्षक हो गया है। बारिश और ठंडी हवाओं के बीच सुहावने मौसम का आनंद लेने के लिए छुट्टी के दिन बड़ी संख्या में पर्यटक जतमई-घटारानी पहुंचे।
जलप्रपात में पानी बढ़ने से इसकी सुंदरता बढ़ गई है। घटारानी, झरझरा और जतमई वॉटरफॉल का मनोरम दृश्य अत्यंत मनोहारी और लुभावना हो गया है। बरसात के इस सीजन में यहां के प्राकृतिक झरने बरबस अपनी ओर खींचती है। यहां पहाड़ के बीच जंगल की हरियाली काफी सुकुन प्रदान करती है।
लगातार बारिश जारी

बता दे कि जिले के छुरा और फिंगेश्वर तहसील क्षेत्र में पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश जारी है। लगातार वर्षा के कारण कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। राजिम, फिंगेश्वर सहित कई क्षेत्रों में कहीं-कहीं घरों में पानी घुसने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बारिश के चलते जनजीवन भी प्रभावित हुआ है। कई ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन बाधित होने की जानकारी सामने आई है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने तथा नदी-नालों और जलप्रपात के तेज बहाव के पास नहीं जाने की अपील की गई है।
जल प्रपातों तक कैसे पहुंचे जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
वीडियो
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
छुरा ब्रेकिंग: राहत की बारिश बनी आफत, पुलिया बहते ही आवागमन प्रभावित, दर्जनों गांवों से संपर्क टूटा











