नवापारा पुलिस की कार्रवाई: गांजा बेचने ग्राहक तलाश कर रहे दो युवक गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नवापारा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 1 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी कीमत लगभग 55 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है। मामला रायपुर जिले के गोबरा नवापारा थाना अंतर्गत चंपारण चौकी का है।
मिली जानकारी के अनुसार 12 मार्च 2026 की शाम करीब 7.30 बजे पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम जौंदा के धरसा रोड स्थित पंप हाउस के पास दो युवक सफेद रंग की बोरी में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री के लिए ग्राहक तलाश कर रहे हैं। सूचना मिलते ही चंपारण चौकी पुलिस की टीम मौके के लिए रवाना हुई। बताए गए हुलिए के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों संदिग्ध युवकों को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम सागर साहू (28) पिता स्वर्गीय उमेश साहू और कुंदन विश्वकर्मा (21) पिता प्रीतम विश्वकर्मा निवासी ग्राम जौंदी, चौकी चंपारण थाना गोबरा नवापारा जिला रायपुर बताया। तलाशी लेने पर आरोपियों के पास रखी सफेद प्लास्टिक की बोरी के अंदर पॉलिथीन में 1 किलो 100 ग्राम गांजा मिला। पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में मादक पदार्थ को जब्त कर अपने कब्जे में ले लिया।
आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर उसके खिलाफ धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। बाद में दोनों आरोपियों को न्यायालय रायपुर में पेश करने के लिए रवाना किया गया। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जा रही है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r
यह खबर भी जरुर पढ़े
राजिम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बड़ी मात्रा में अवैध गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार











