नवापारा ब्रेकिंग: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, युवक की दर्दनाक मौत

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नवापारा में सोमवार शाम तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयावह था कि युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद राहगीरों और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। घटना का लाइव फुटेज भी सामने आया है। घटना गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार हादसा शाम करीब 6.30 बजे संजीवनी अस्पताल के सामने हुआ। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को बुरी तरह कुचल दिया। मृतक की पहचान प्रवीण (मन्नु) देवांगन (26 वर्ष) निवासी बुढ़ेनी (भेण्डरी) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि प्रवीण का बड़ा भाई संजीवनी अस्पताल में भर्ती है और प्रवीण उसकी देखभाल के लिए अटेंडर के रूप में अस्पताल में रह रहा था। सोमवार शाम वह किसी काम से घर जाने के लिए अस्पताल से निकला था। इसी दौरान सड़क पार करते समय पीछे से आ रही ट्रक की चपेट में आ गया।

सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक अस्पताल से निकलकर डिवाइडर पार कर सड़क के दूसरी ओर पहुंचा ही था कि पीछे से आ रही ट्रक के सामने हिस्से से उसकी बाइक टकरा गई। टक्कर लगते ही युवक सड़क पर गिर गया और ट्रक के पिछले पहिए के नीचे आ गया। हादसा इतना भयावह था कि युवक के सिर के चिथड़े उड़ गए और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

अव्यवस्थित पार्किंग बनी हादसे की वजह

अव्यवस्थित पार्किंग

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि संजीवनी अस्पताल के सामने सड़क किनारे दोपहिया और चारपहिया वाहन अक्सर खड़े रहते हैं। वहीं सड़क के दूसरी ओर भी ट्रक और अन्य भारी वाहन खड़े रहते हैं, जिससे नेशनल हाईवे का रास्ता काफी संकरा हो जाता है। घटनास्थल पर भी एक ट्रक सड़क किनारे खड़ी थी, जिसके कारण ट्रक चालक वाहन को किनारे दबाकर ले जा रहा था और इसी दौरान बाइक सवार उसकी चपेट में आ गया।

कार्रवाई की मांग

अव्यवस्थित पार्किंग

घटना की सूचना पर नवापारा थाना प्रभारी दीपेश जायसवाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिसकर्मियों ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भिजवाया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। जवान बेटे की मौत से परिवार में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

स्थानीय लोगों में इस हादसे को लेकर भारी आक्रोश है। लोगों ने पुलिस और प्रशासन से सड़क किनारे खड़े वाहनों पर सख्त कार्रवाई करने और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस ट्रक को जब्त कर मामले की जांच में जुटी हुई है।

VIDEO

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

अभनपुर-राजिम मार्ग पर चाकू की नोक पर लूट: चॉइस सेंटर संचालक से डेढ़ लाख रुपये छीने, बाइक छोड़कर भागे लुटेरे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button