शादी से 12 दिन पहले खेत में जली मिली युवती की लाश

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां शादी से महज कुछ दिन पहले एक युवती की जली हुई लाश खेत किनारे बरामद हुई। घटना के बाद पूरे इलाके को सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना बलोद जिले के अर्जुन्दा थाना क्षेत्र का है।

खेत किनारे जली हालत में मिला शव

जानकारी के अनुसार अर्जुन्दा क्षेत्र के ग्राम चीचा निवासी लीलेश्वरी साहू (21 वर्ष) की शादी आगामी 1 अप्रैल को होने वाली थी। घर में शादी की तैयारियां जोरों पर थीं, रिश्तेदारों को कार्ड भी बांटे जा चुके थे। इस बीच गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने गांव से करीब 200 मीटर दूर खेत के पास जली हुई लाश देखी और तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान लीलेश्वरी साहू के रूप में की। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और शोक की लहर दौड़ गई।

फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम जांच में जुटी

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के आला अधिकारी, फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड और साइबर टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटनास्थल से करीब 150 मीटर दूर एक टूटा हुआ मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है, जिसे जांच के लिए भेजा गया है। परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार, युवती बुधवार दोपहर करीब 12 बजे घर से निकली थी, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया था। अगले दिन सुबह उसकी जली हुई लाश मिलने से मामला और भी संदिग्ध हो गया है।

जांच में जुटी पुलिस

एएसपी मोनिका ठाकुर ने बताया कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

खेत में पेड़ से लटकी मिली युवती की लाश, इस बात से परेशान होने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button