युवती से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर मारपीट कर मोबाइल-पैसे लूटे

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– एक युवती के साथ दुष्कर्म के प्रयास और लूट का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने युवती को जबरन वाहन में बैठाकर सुनसान जंगल क्षेत्र में ले गया, जहां उसने दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट कर मोबाइल, नगदी सहित अन्य सामान लूट लिया और फरार हो गया। मामला बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने 22 मार्च को थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि घटना 3 मार्च की रात करीब 10.30 से 11 बजे के बीच की है। उस समय वह बन्नाक चौक स्थित एक दुकान के पास खड़ी थी और हल्के नशे में थी। इसी दौरान ‘मझला’ नाम से पहचाने जाने वाला युवक वहां पहुंचा और घर छोड़ने का झांसा देकर उसे जबरन अपने वाहन में बैठा लिया।

आरोप है कि युवक पीड़िता को गोखले नाला के आगे स्थित सुनसान जंगल क्षेत्र में ले गया, जहां उसने जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपी ने युवती के हाथ-पैर पकड़कर वारदात को अंजाम देने की कोशिश की, लेकिन पीड़िता के विरोध और शोर मचाने पर वह सफल नहीं हो सका।

पीड़िता के अनुसार, विरोध करने पर आरोपी ने उसके सिर पर शराब की बोतल से वार किया, जिससे वह घायल हो गई। इसके बाद आरोपी ने उसका मोबाइल फोन, करीब 800 रुपये नकद, पर्स और अन्य सामान छीन लिया और मौके से फरार हो गया। जाते-जाते आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

घटना के बाद तबीयत खराब होने के कारण पीड़िता तत्काल शिकायत दर्ज नहीं करा सकी। करीब 19 दिन बाद उसने हिम्मत जुटाकर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। सिरगिट्टी पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

शादी का झांसा देकर युवती दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, फेसबुक से हुई पहचान, भरोसा जीतकर बनाया शारीरिक संबंध

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button