नवापारा ब्रेकिंग: तेज रफ्तार अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर पलटी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नवापारा इलाके से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। एक अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि कार हवा में उछलकर उल्टी हो गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना गोबरा नवापारा थाना अंतर्गत चंपारण चौकी क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, अर्टिगा कार (क्रमांक सीजी 04 क्यूएफ 8711) चंपारण की ओर जा रही थी। इसी दौरान ग्राम जौंदी में देवांगन किराना दुकान के पास चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया और कार सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कार चालक को बाहर निकाला और तत्काल अस्पताल पहुंचाया। राहत की बात यह रही कि चालक को मामूली चोटें आई हैं।
घटना की सूचना मिलते ही चंपारण पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार कार में केवल चालक ही सवार था। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।
VIDEO
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r
यह खबर भी जरुर पढ़े
आगजनी की घटना: खड़ी गाड़ियों को लगाई आग, दो ट्रैक्टर समेत पैराकुटी मशीन जलकर राख











