पूर्व मंत्री के फॉलो गाड़ी ने बाइक सवार को कुचला, दो युवकों की मौत, दो परिवारों का बुझा चिराग, लाइव वीडियो आया सामने

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर एक भीषण सड़क हादसे में दो परिवारों का चिराग बुझ गया। एक तेज रफ्तार फॉलो वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है। हादसा बस्तर थाना क्षेत्र के बालेंगा पेट्रोल पंप के पास की है।
जानकारी के अनुसार, मृतक कमलेश और रामप्रसाद किसी काम से बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही एक फॉलो गाड़ी ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक हवा में 5-7 फीट उछल कर गिए पड़े। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर मौत हो गई। बाइक के भी दो टुकड़े हो गए।
सीसीटीवी में कैद हुई घटना
हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें फॉलो वाहन की तेज रफ्तार साफ नजर आ रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वाहन काफिले से पिछड़ गया था और उसे कवर करने की जल्दबाजी में चालक ने तेज गति से गाड़ी चलाई, जिससे यह हादसा हुआ। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गुस्साए ग्रामीणों ने तत्काल वाहन चालक को घेर लिया। सूचना मिलते ही बस्तर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
VIP काफिले से जुड़ा वाहन
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त फॉलो वाहन एक जनप्रतिनिधि पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता के काफिले का हिस्सा बताया जा रहा है, जो रायपुर से जगदलपुर की ओर जा रहा था। हालांकि पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर जा रही है।
VIDEO
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r
यह खबर भी जरुर पढ़े
रेत से भरे ट्रैक्टर से कुचलकर चालक की मौत, अवैध रेत उत्खनन पर उठे सवाल, डगनिया का रहने वाला था मृतक











