18 साल की नवविवाहिता ने की आत्महत्या, डेढ़ माह पहले हुई थी शादी, परिजनों ने कही ये बात…

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां महज डेढ़ महीने पहले विवाह बंधन में बंधी 18 वर्षीय नवविवाहिता ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या का कारण अज्ञात है। मामला सरगुजा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार कोरबा जिले के पुटा निवासी पूजा गिरी (18) की शादी 24 फरवरी को ग्राम केपी निवासी मुकेश गिरी के साथ हुई थी। दोनों ने सहमति से प्रेम विवाह किया था। शादी को डेढ़ माह ही हुआ था। 5 अप्रैल की रात 10.30 बजे नवविवाहिता ने घर के कमरे में लोहे के एंगल पर साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली।

छप्पर पर चढ़कर अंदर पहुंचे परिजन

बताया जा रहा है कि वारदात से पहले पूजा ने अपने पति को फोन कर घर बुलाया और तबीयत खराब होने की बात कही। पति के घर पहुंचने पर उसने सामान्य व्यवहार किया और उसे गले लगाया, लेकिन कुछ ही देर बाद अचानक कमरे में जाकर खुद को अंदर से बंद कर लिया। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजन घबरा गए। पहले दरवाजा खटखटाया गया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर परिजन छप्पर पर चढ़कर उसे तोड़ते हुए कमरे में पहुंचे। अंदर का दृश्य देख सभी के होश उड़ गए पूजा साड़ी के फंदे से लोहे के एंगल पर लटकी हुई थी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पूछताछ में पति मुकेश गिरी ने बताया कि वह शाम को डांस सीखने गया था। इसी दौरान पूजा ने फोन कर तबीयत खराब होने की जानकारी दी और दवा लाने के लिए कहा। घर लौटने पर वह उल्टी कर रही थी। उसने यह भी बताया कि पूजा छोटी-छोटी बातों पर नाराज हो जाती थी।

मायके पक्ष ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

इधर, मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है, हालांकि अभी तक औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

शादी के 12 दिन बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल के टॉयलेट में इस हाल में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button