महिला की नृशंस हत्या का खुलासा: गिरफ्तार प्रेमी ने बताई हत्या की वजह, जांच में ये बात भी आई सामने

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– 3 अप्रैल को मिली महिला की नृशंस हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी मिथुन उर्फ पंडा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मृतका का प्रेमी बताया जा रहा है, जिसके साथ उसका पिछले करीब 6 वर्षों से संबंध था। दोनों साथ रहकर कबाड़ बीनने का काम करते थे। मामला सरगुजा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे महिला पर किसी अन्य युवक से अवैध संबंध होने का शक था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। घटना वाले दिन भी कहासुनी बढ़ गई, जिसके बाद आरोपी ने पहले महिला के साथ दुष्कर्म किया और फिर पत्थर से सिर व सीने पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी और उसके प्राइवेट पार्ट में प्लास्टिक की बोतल डाल दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की क्रूरता सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार महिला के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे, 12 पसलियां टूटी हुई थीं और सिर पर भी गहरी चोट थी।

वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। वह ट्रेन से नागपुर हाल्ट तक गया और वहां से चिरमिरी पहुंचकर अपने रिश्तेदार के घर छिप गया तथा ईंट भट्ठे में मजदूरी करने लगा। शुक्रवार को चिरमिरी अस्पताल परिसर में संदिग्ध स्थिति में घूमते देख पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को घटनास्थल ले जाकर पूरी वारदात का री-क्रिएशन भी कराया।

प्रेमी खुद को पुष्पा बताता था

जांच में यह भी सामने आया कि मृतका के पति की करीब 10 साल पहले मृत्यु हो चुकी है। वह अंबिकापुर के गंगापुर इलाके में किराए के मकान में रहती थी, जहां उसका 25 वर्षीय बेटा रहता है। लेकिन वह कई-कई महीनों तक घर से बाहर रहती थी। प्रेमी खुद को पुष्पा बताता था और अजीबो-गरीब हरकत भी करता था। दोनों नशे में होते थे। इसलिए उसका बेटा भी उससे संबंध नहीं रखता था। फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

दुष्कर्म के बाद महिला की बेरहमी से हत्या, पहचान छिपाने चेहरा बुरी तरह कुचला, आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button