तेज रफ्तार ट्रक और बाइक की जोरदार टक्कर, युवक की मौके पर मौत, सिर कुचलाया

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नेशनल हाईवे-130 पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि युवक का चेहरा पूरी तरह कुचला गया, जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी है। वहीं बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र का है।
सिर में गंभीर चोट, मौके पर मौत
मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब 4 बजे पल्सर बाइक सवार युवक लखनपुर की ओर से तेज गति में अंबिकापुर की दिशा में जा रहा था। इसी दौरान रजपुरीकला स्थित पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रहे ट्रक से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद युवक सड़क पर गिर पड़ा और उसके सिर में गंभीर चोट आई। जिससे उसकी मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक को संभलने का मौका तक नहीं मिला। उसके बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर लखनपुर मॉर्च्युरी भिजवाया। युवक का चेहरा बुरी तरह कुचल जाने के कारण उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस युवक की फोटो सर्कुलेट कर पहचान की कोशिश कर रही है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/HqB01UmKLQKLHvftVnzBd1
यह खबर भी जरुर पढ़े
तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी सवार को रौंदा, गर्भवती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की दर्दनाक मौत











