कृषि विस्तार अधिकारी ने पत्रकार और वकील से की मारपीट, घटना CCTV में कैद, कलेक्टर ने लिया संज्ञान, नोटिस जारी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– कृषि विभाग कार्यालय में पत्रकार और वकील के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पूरी घटना कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने उप संचालक से तीन दिन के भीतर घटना की पूरी रिपोर्ट मांगी है और संबंधित अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। मामला सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

जानकारी मांगने पर भड़के अधिकारी

मिली जानकारी के अनुसार, 16 अप्रैल को वकील जनक बरेठ अपनी माता की किसान सम्मान निधि से जुड़ी समस्या के समाधान के लिए कृषि कार्यालय पहुंचे थे। उनके साथ पत्रकार पोषराम साहू भी मौजूद थे। दोनों ने पहले जिला कृषि अधिकारी आशुतोष श्रीवास्तव से मुलाकात की, जिन्होंने उन्हें ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी प्रवीण पटेल के पास भेजा।

आरोप है कि जब पत्रकार ने किसान सम्मान निधि की जानकारी मांगी और संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उच्च अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही, तो प्रवीण पटेल भड़क गए। इसके बाद उन्होंने पत्रकार का कॉलर पकड़कर उसके साथ मारपीट की और बीच-बचाव करने आए वकील को भी धक्का दे दिया।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

बताया जा रहा है कि आरोपी अधिकारी ने पत्रकार पर कई बार मुक्कों से हमला किया। यह पूरी घटना कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। घटना के दौरान दफ्तर में मौजूद अन्य अधिकारी और कर्मचारी मूकदर्शक बने रहे। घटना के दौरान पीड़ितों को कुछ समय तक कार्यालय से बाहर जाने से भी रोके रखने का आरोप है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद पत्रकार और वकील ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है

कलेक्टर ने लिया संज्ञान, नोटिस जारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर डॉ. संजय कंन्नौजे ने संज्ञान लिया है। उन्होंने उप संचालक से तीन दिन के भीतर घटना की पूरी रिपोर्ट मांगी है और प्रवीण पटेल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कलेक्टर ने कहा है कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर एकपक्षीय कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

VIDEO

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/HqB01UmKLQKLHvftVnzBd1

यह खबर भी जरुर पढ़े

कवरेज के लिए गए पत्रकारों से मारपीट, पिस्टल लेकर धमकाया, मचा बवाल, अब पुलिस ने आरोपियों का आधा सर मुंडवा कर निकाला जुलूस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button