रायपुर में युवती की संदिग्ध मौत: प्रेमी के घर फंदे पर मिली लाश, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजधानी रायपुर में 19 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में हड़कंप मच गया।युवती का शव उसके कथित प्रेमी के घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना पर पुलिस और मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने इसे हत्या करार देते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र स्थित संतोषी नगर का है।

मिली जानकारी के अनुसार 19 अप्रैल की देर रात कविता दास (19) अपने प्रेमी महफूज खान के घर पर मौजूद थी। बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर घरवालों को शक हुआ। खिड़की से झांकने पर युवती फंदे से लटकी दिखाई दी। इसके बाद दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

इधर, मृतका के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि आरोपी महफूज खान युवती पर शादी का दबाव बनाता था और उसके साथ मारपीट करता था। परिजनों का दावा है कि आरोपी कई बार सोशल मीडिया पर लाइव आकर युवती के साथ मारपीट करता था, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान थी। उन्होंने इस घटना को आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। आसपास के लोगों और परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/HqB01UmKLQKLHvftVnzBd1

यह खबर भी जरुर पढ़े

शादी के 12 दिन बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल के टॉयलेट में इस हाल में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button