पोखरा में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन – 200 ग्रामीणों ने लिया लाभ

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) राजिम :– जिस तरह से पर्यावरण और वातावरण प्रदूषित होते जा रहे हैं उसी प्रकार लोगों में बीमारियों का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। इनसे बचने के लिए सभी लोगों को हर छह महीने में अपने शरीर की सभी जांचें करानी चाहिए। यें बातें ग्राम पंचायत पोखरा के सरपंच श्री सतीश यादव ने अपने निर्वाचित ग्राम पंचायत पोखरा सियान चौरा स्कूल पारा में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ जांच शिविर में कहीं।

शिविर में 200 के करीब लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच शिविर का लाभ उठाया। रायपुर रोड गोबरा नवापारा स्थित गतिमान राजीवलोचन हॉस्पिटल की ओर से निःशुल्क स्वास्थ जांच शिविर में चर्म रोग परामर्श, नेत्र रोग परामर्श, ब्लड प्रेशर चेकअप, ब्लड शुगर चेकअप वगैरह सुविधाएं उपलब्ध कराई गई।हॉस्पिटल संचालक डॉक्टर आशीष यदु ने बताया कि ग्रामवासियों के स्वास्थ्य जाँच के बाद उन्हें दवाई का भी वितरित किया गया इस अवसर पर ग्राम पंचायत पोखरा के युवा व लोकप्रिय सरपंच सतीश कुमार यादव एवं समस्त पंचगण के अलावा डॉ. धनंजय वर्मा एम डी जनरल मेडिसिन ,डॉ भोई शिशु रोग विशेषज्ञ,हॉस्पिटल संचालक डॉ आसिष यदु, डॉ अभिषेक त्रिपाठी हड्डी रोग विशेषज्ञ सहित सैकड़ों ग्रामवासी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल