हाईवे पर फर्जी पुलिस गैंग सक्रिय! ट्रक चालक का अपहरण, जेल भेजने की धमकी देकर ऑनलाइन वसूले पैसे, तंबाकू के बोरे लेकर फरार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– पुलिस के नाम पर दिनदहाड़े अपहरण और लूटपाट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर ट्रक चालक को जबरन कार में अगवा कर लिया, फिर मारपीट और जेल भेजने की धमकी देकर उससे ऑनलाइन रुपए ट्रांसफर करा लिए। इतना ही नहीं, आरोपियों ने ट्रक से तंबाकू के बोरे भी गायब कर दिए। घटना बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र का है।
शहडोल से बिलासपुर आ ट्रक
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम परासी थाना मानपुर जिला उमरिया निवासी ट्रक चालक सुरेंद्र जायसवाल 5 मई 2026 को ट्रक क्रमांक सीजी 04 एनटी 4666 में गेहूं और तंबाकू लोड कर शहडोल से बिलासपुर आ रहा था। सुबह करीब 8 बजे सकरी क्षेत्र में हाईवे किनारे स्थित ड्राइवर पाइंट ढाबा के पास ट्रक का चक्का बोल्ट टूट गया, जिसके चलते उसने वाहन सड़क किनारे खड़ा कर दिया।
इसी दौरान एक बोलेरो और कार क्रमांक सीजी 10 बीडी 7204 वहां पहुंची। कार में सवार लोगों ने खुद को पुलिस वाला बताते हुए चालक को जबरन कार में बैठा लिया। पीड़ित चालक के मुताबिक आरोपियों ने उसे झूठे केस में फंसाने और जेल भेजने की धमकी दी। डर के माहौल में बदमाशों ने उससे क्यूआर कोड स्कैन कराकर 8 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए।
जांच में जुटी पुलिस
बताया जा रहा है कि आरोपियों ने चालक के मोबाइल से उसके मालिक को भी फोन कराया और इसी बीच ट्रक से करीब 9 बोरा तंबाकू पार कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी चालक को छोड़कर मौके से फरार हो गए। घटना की शिकायत मिलने के बाद सकरी पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 140(3), 308(6) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl











