चाचा की हैवानियत : जान से मारने की धमकी देकर करता रहा दुष्कर्म, गर्भवती होने पर खुला राज

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में चाचा की हैवानियत सामने आई है। हैवान चाचा अपने ही भतीजी से दुष्कर्म करता रहा। बताया गया कि जान से मारने की धमकी देकर कई बार वह लड़की से शारीरिक संबंध बना चुका था। जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। फिर पता चला की लड़की गर्भवती हो गई है। इसके बाद पूरा मामला सामने आया है। मामला सूरजपुर के जयनगर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार 14 साल की लड़की से उसके ही चाचा निरापत बछाड़ ने कुछ महीने पहले जबरदस्ती रेप किया था। लड़की ने उसे रोका था। मगर वह नहीं माना। इसके बाद आरोपी ने उसे धमकाना शुरू कर दिया था। ऐसे ही धमकी देकर वह लड़की से कई बार संबंध बनाता रहा। लड़की भी डर की वजह से चुप थी।
रो-रोकर बताया
बताया गया कि कुछ दिन पहले लड़की की तबीयत बिगड़ गई। जिसके चलते उसकी मां उसे अस्पताल लेकर गई। जहां पता चला की लड़की गर्भवती है। इस पर परिजनों ने लड़की से पूछताछ की। तब उसने रो-रोकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस से शिकायत की थी।
भागने के फिराक में था आरोपी
पुलिस ने आरोपी के घर पर दबिश दी, लेकिन वह घर से फरार हो गया था। पुलिस को पता चला कि आरोपी बस से रायगढ़ की ओर किसी से बस से निकला है। जिसके बाद पुलिस ने उस बस का पीछा किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Back to top button