शासकीय ITI में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित, इस तिथि तक करें आवेदन

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :शासकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, रायपुर (सड्डू) में संचालित व्यवसाय-कोपा, स्टेनो हिन्दी, इंटीरियर डिजाइन एंड डेकोरेशन में रिक्त सीटों व औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था माना, जिला रायपुर तथा राज्य की अन्य शासकीय आईटीआई में उपलब्ध रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

इच्छुक अभ्यर्थी 29 मई 2026 से 15 जून 2026 तक विभागीय वेबसाइट cgiti.admissions.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन एवं आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश के लिए आवेदक का छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है। प्रवेश संबंधी आवश्यक जानकारी विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध प्रशिक्षण विवरणिका में देखी जा सकती है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

लाईवलीहुड कॉलेज जोरा में निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण, इन कोर्स में मिलेगा प्रशिक्षण, 8वीं पास भी कर सकते है आवेदन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button