नवापारा में पुलिस-प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च: गुंडे-बदमाशों को चेतावनी, कानून से खिलवाड़ नहीं होगा बर्दाश्त
एसपी के निर्देश पर नगर में शक्ति प्रदर्शन,

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– रायपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नवापारा नगर में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने फ्लैग मार्च निकालकर अपराधियों और असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश दिया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व तहसीलदार विक्रांत सिंह राठौर, नवा रायपुर सीएसपी तुलसी राम लेकाम एवं थाना प्रभारी अरुण साहू ने किया। इस दौरान पुलिस के जवानों ने नगर के प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल मार्च कर कानून-व्यवस्था का जायजा लिया।
अपराधियों को चेतावनी, कानून से खिलवाड़ नहीं होगा बर्दाश्त
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की आपराधिक या अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हाल के दिनों में बढ़ती घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने यह सख्त कदम उठाया है। फ्लैग मार्च के माध्यम से असामाजिक तत्वों को साफ संदेश दिया गया कि अब कानून का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
संदिग्धों पर पैनी नजर, बढ़ाई गई गश्त
थाना प्रभारी अरुण साहू ने बताया कि नगर में नियमित गश्त बढ़ा दी गई है और संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। पुलिस टीम विभिन्न इलाकों में निगरानी कर रही है ताकि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।
जनता करे सहयोग – तहसीलदार
तहसीलदार विक्रांत सिंह राठौर ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि यदि कहीं भी अवैध गतिविधि या संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। प्रशासन और पुलिस मिलकर क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। शहर में अचानक हुए फ्लैग मार्च की पूरे नगर में चर्चा रही।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl











