ब्लॉक स्तर में पहुंची ग्राम पंचायत औरी (भाठागांव) खो खो की टीम

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) पाटन  :-  छत्तीसगढ़ ओलम्पिक जोन स्तरीय खेल का आयोजन ग्राम औंधी में राजीव युवा मितान क्लब के द्वारा किया गया जिसमे ग्राम पंचायत औरी (भाठागांव) एवं औंधी के बीच महिला खो खो (0- 18 वर्ष ) का मुकाबला आयोजित हुआ |  और ग्राम पंचायत औरी (भाठागांव) की टीम ने शानदार जीत दर्ज करते हुए ब्लाक स्तर पर अपनी जगह बनाई |

जोन स्तर खेल का आयोजन 17 अक्टूबर  से 19 अक्टूबर तक तीन दिवसीय किया गया जिसमे 8 क्लब के बीच खेल का मुकाबला हुआ | विजेता खिलाड़ियों में लोकेश्वरी, प्रेमिन, देवकी, चित्रारेखा, नीलम, नेहा, डॉली, चंचल, रूपाली, वंदना, कोमेश्वरी, यामिनी, राजीव युवा मितान क्लब ग्राम पंचायत औरी (भाठागांव) के उपाध्यक्ष अमित कुमार कुर्रे, केवल कुर्रे (सचिव) दुष्यंत बंजारे ,चेतन दास मानिकपुरी (पंच) एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे|

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल