रसोई गैस फिर महंगी: घरेलू LPG सिलेंडर के बढ़े दाम, तीन महीने में 89 रुपए की बढ़ोतरी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– महंगाई की मार झेल रहे आम उपभोक्ताओं को एक और झटका लगा है। तेल विपणन कंपनियों ने घरेलू एलपीजी (LPG) सिलेंडर की कीमतों में 29 रुपए की बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें रविवार 7 जून से लागू हो गई हैं। इसके बाद रायपुर में 14.2 किलोग्राम का घरेलू गैस सिलेंडर 984 रुपए से बढ़कर 1013 रुपए का हो गया है। यह पिछले तीन महीनों में दूसरी बार है जब घरेलू रसोई गैस के दाम बढ़ाए गए हैं।

बता दे इससे पहले 7 मार्च 2026 को घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी। अब जून में 29 रुपए और बढ़ने से तीन महीने के भीतर एक सिलेंडर कुल 89 रुपए महंगा हो चुका है। लगातार बढ़ रही गैस कीमतों से मध्यम वर्ग और निम्न आय वर्ग के परिवारों के घरेलू बजट पर अतिरिक्त बोझ पड़ने की आशंका है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर

तेल कंपनियों के अनुसार पश्चिम एशिया में जारी तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऊर्जा कीमतों में उछाल के कारण एलपीजी की लागत बढ़ी है। कंपनियों का कहना है कि घरेलू गैस की बिक्री पर उन्हें लगातार नुकसान उठाना पड़ रहा था, जिसके चलते कीमतों में संशोधन करना आवश्यक हो गया। उद्योग सूत्रों के मुताबिक हालिया वृद्धि के बावजूद कंपनियों को घरेलू एलपीजी बिक्री में नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।

कमर्शियल सिलेंडर भी हुआ महंगा

घरेलू गैस से पहले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में भी वृद्धि की गई थी। लगभग एक सप्ताह पहले 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में करीब 53 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई थी। इसका असर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों और खाद्य व्यवसाय से जुड़े छोटे कारोबारियों पर पड़ रहा है। कारोबारियों का कहना है कि बढ़ती गैस कीमतों से संचालन लागत बढ़ रही है, जिसका असर उपभोक्ताओं पर भी पड़ सकता है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

लगातार चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, इतनी बढ़ी कीमत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button