अभनपुर में बाइक चोर गिरोह का खुलासा: नाबालिग समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, पांच बाइक बरामद

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– अभनपुर क्षेत्र में पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई पांच मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी शनिवार बाजार में खड़ी बाइकों को अपना निशाना बनाते थे। मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है।

रायपुर सीएसपी तुलसी राम लेकाम ने बताया कि पुलिस की सघन जांच और पूछताछ के दौरान आरोपियों आकाश और संदीप की निशानदेही पर पांच चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। गिरफ्तार सभी आरोपी अभनपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस के अनुसार बरामद पांच मोटरसाइकिलों में चार वाहन अभनपुर के शनिवार बाजार से चोरी किए गए थे, जबकि एक मोटरसाइकिल राखी थाना क्षेत्र के ग्राम तर्रा से चोरी की गई थी।

आरोपी भीड़भाड़ वाले बाजारों में खड़ी बाइकों की रेकी कर मौका मिलते ही उन्हें चोरी कर फरार हो जाते थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह से जुड़े लोगों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा कि यह गिरोह रायपुर और आसपास के अन्य थाना क्षेत्रों में भी वाहन चोरी की घटनाओं में शामिल रहा है या नहीं। मामले में सभी आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

अभनपुर में बैंक मित्र से लूटपाट, 4 आरोपी गिरफ्तार, सरपंच का भाई निकला मास्टरमाइंड

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button