रायपुर में जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन 08 जुलाई को, 338 से अधिक पदों पर होगी भर्ती

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– रायपुर जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र द्वारा युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 08 जुलाई 2026 को शासकीय कन्या पॉलीटेक्निक कॉलेज, बैरन बाजार, रायपुर में जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला प्रातः 11ः00 बजे से दोपहर 3ः00 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।

उप संचालक डॉ. शशीकला अतुलकर ने बताया कि रोजगार मेले में स्क्वेयर बिजनेस सर्विसेस प्रा.लि., टक्नोटास्क बिजनेस सॉल्यूशन्स प्रा.लि., डब्ल्यूआईओ एनर्जी प्रा.लि., यूनीक सॉल्यूशन प्रा.लि. कंपनियां शामिल होंगी। इन कंपनियों द्वारा 10वीं, 12वीं, स्नातक, बी.बी.ए., डिप्लोमा इन कंप्यूटर आदि के उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए 338 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी।

ऑनलाइन करें आवेदन

इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित समय पर अपने समस्त शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज, रोजगार पंजीयन, आधार कार्ड, बायोडाटा की छायाप्रति तथा पासपोर्ट आकार के फोटो के साथ रोजगार मेले में उपस्थित हो सकते हैं। साक्षात्कार प्रक्रिया में शामिल होने के लिए आवेदकों को “छत्तीसगढ़ रोजगार एप” के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है।

रोजगार मेले में भाग लेना पूर्णतः निःशुल्क है। रिक्तियों, पदवार आवश्यक योग्यता, वेतनमान एवं कार्यस्थल संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी रोजगार विभाग की वेबसाइट https://erojgar.cg.gov.in अथवा जिला रोजगार कार्यालय, रायपुर से संपर्क कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

स्कूलों में मंत्रोच्चार पर हाईकोर्ट की मुहर, अब्दुल सलाम रिज़वी की याचिका खारिज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button