पोस्ट ऑफिस के सामने युवक पर हथौड़े से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– करेलीबड़ी चौकी क्षेत्र पुरानी रंजिश में एक युवक पर हथौड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामला धमतरी जिले के मगरलोड थाना अंतर्गत करेलीबड़ी चौकी क्षेत्र का है।
पोस्ट ऑफिस के सामने किया हमला
पुलिस के अनुसार, 4 जुलाई 2026 की शाम करीब 5.15 बजे ग्राम हसदा नंबर-1 स्थित पोस्ट ऑफिस के सामने टीन शेड के नीचे चंद्रहास साहू अन्य ग्रामीणों के साथ बैठा हुआ था। इसी दौरान गांव का ही देवलाल निषाद वहां पहुंचा और पुरानी रंजिश को लेकर अश्लील गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी देते हुए अपने पास रखी लोहे की हथौड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
जबड़ा और हाथ हुआ फ्रैक्चर
हमले के दौरान चंद्रहास साहू ने खुद को बचाने का प्रयास किया, जिससे सिर पर होने वाला वार दाहिने जबड़े और दाहिने हाथ की कोहनी पर लगा। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पातल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए एम्स रायपुर रेफर किया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
आरोपी गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सीन ऑफ क्राइम टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर रक्तरंजित कंक्रीट, खून से सना रूमाल सहित अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जब्त किए। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त रक्तरंजित लोहे की हथौड़ी बरामद कर ली है। आरोपी देवलाल निषाद (38 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
मजाक से शुरू हुआ विवाद, युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, शरीर पर किए ताबड़तोड़ वार, आरोपी गिरफ्तार











