मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण: नवापारा में भाजपा ने पूजा-अर्चना कर चलाया जनसंपर्क अभियान

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला संगठन के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर नवापारा स्थित हनुमान मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए अभूतपूर्व विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विश्व पटल पर भारत की बढ़ी प्रतिष्ठा के लिए आभार व्यक्त किया गया। साथ ही राष्ट्र की समृद्धि, प्रदेश की खुशहाली एवं जन-जन के सुख, शांति और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए विशेष पूजा-अर्चना संपन्न हुई।

कार्यक्रम के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थानीय दुकानदारों एवं आम नागरिकों से जनसंपर्क कर प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल में हुए विकास एवं जनता के विश्वास पर चर्चा की तथा केंद्र सरकार की विभिन्न उपलब्धियों की जानकारी दी।

ये रहे उपस्थित 

कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक इंद्र कुमार साहू, मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष ओमकुमारी संजय साहू, महिला मोर्चा अध्यक्ष धनमती साहू, नगर पालिका उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी, महामंत्री सिंटू जैन, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य योगिता सिन्हा एवं तनु मिश्रा, जिला पदाधिकारी अन्नपूर्णा देवांगन, धीरज साहू, मुकुंद मेश्राम, संजय साहू, इंद्रजीत ठाकुर, देवेंद्र सेन, युवा मोर्चा अध्यक्ष अंकित मेघवानी, उपाध्यक्ष राजू रजक, अनुज राजपूत, हर्ष कंसारी, साधना सौरोज, उमा कंसारी, प्रभा बासवार, सरोज साहू, संतोषी कंसारी, नंदनी साहू, गीता राजपूत, सचिन सचदेव, डिगेश साहू, युवराज यादव, राहुल साहू, दुकाल्हिन साहू, तिजिया साहू, जानकी साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

अभनपुर के परसदा सोंठ में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन, हितग्राहियों को मिले लाभ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button