गरियाबंद पुलिस की कार्रवाई: राजिम क्षेत्र से अवैध रेत परिवहन करते 08 हाईवा ट्रक जप्त

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ गरियाबंद पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश एवं मार्गदर्शन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना राजिम पुलिस ने पिछले तीन दिनों के भीतर अवैध रूप से रेत परिवहन कर रहे 08 हाईवा ट्रकों को जप्त करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार धमतरी एवं पोखरा रोड की ओर से रेत का अवैध परिवहन किए जाने की सूचना पर पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान बिना वैध दस्तावेजों के रेत परिवहन करते हुए कुल 08 हाईवा ट्रकों को पकड़ा गया। पुलिस ने सभी वाहनों को जप्त कर थाना परिसर में सुरक्षित खड़ा करा दिया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विभाग द्वारा अग्रिम वैधानिक एवं दंडात्मक कार्रवाई के लिए खनिज विभाग तथा राजस्व विभाग को विस्तृत प्रतिवेदन भेजा गया है। संबंधित विभागों द्वारा प्रकरण की जांच कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। गरियाबंद पुलिस की इस प्रभावी कार्रवाई से अवैध रेत कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। क्षेत्र में लंबे समय से अवैध रेत परिवहन की शिकायतें मिल रही थीं, जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए यह बड़ी सफलता हासिल की है।

चेकिंग अभियान रहेगा जारी 

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में किसी भी प्रकार के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आने वाले दिनों में भी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आकस्मिक चेकिंग अभियान जारी रहेगा तथा अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

गरियाबंद में संदिग्धों की अब खैर नहीं! पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, बाहरी लोगों और किराएदारों के रिकॉर्ड खंगालना किया शुरू

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button