जन्मदिन की रात प्रेमिका को बुलाया, शारीरिक संबंध के बाद कर दी हत्या, शव को नाले की रेत में दफनाया; आरोपी प्रेमी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जन्मदिन की रात युवती से शारीरिक संबंध बनाने के बाद उसके प्रेमी ने बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने युवती के शव को नाले की रेत में दफना दिया। पुलिस ने मामले में नाबालिग प्रेमी को हिरासत में लेकर बाल न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है। मामला महासमुंद जिले के खल्लारी थाना क्षेत्र का है।

जन्मदिन की रात घर से निकली

जानकारी के अनुसार झारा गांव निवासी भारती टंडन (18) ने 19 जून को अपना जन्मदिन मनाया था। परिजनों के अनुसार उसी रात करीब 3 बजे वह घर से अचानक लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला तो 20 जून को खल्लारी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। परिजनों को क्या पता था कि जिस युवक पर उनकी बेटी भरोसा कर रही थी, वही उसकी जिंदगी का सबसे बड़ा दुश्मन बन चुका था।

रेत में दफन मिली लाश

22 जून को गांव से कुछ दूरी पर स्थित रामखेड़ा झारा नाला के पास ग्रामीणों ने रेत से बाहर निकले मानव शरीर के हिस्से को देखा। आसपास तेज दुर्गंध फैल रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। रेत हटाने पर युवती का शव बरामद हुआ। शव का कुछ हिस्सा बाहर निकल आया था और जंगली जानवर पंजों को नोच चुके थे। घटनास्थल से युवती की लेगिंग्स, चप्पल, बालों के गुच्छे और अन्य सामान भी बरामद किया गया।

प्रेम प्रसंग बना मौत की वजह

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि भारती का पास के गांव के एक नाबालिग छात्र से प्रेम संबंध था। दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे और लंबे समय से संपर्क में थे। पुलिस के अनुसार युवती लगातार शादी की बात कर रही थी, जबकि आरोपी उससे पीछा छुड़ाना चाहता था। इसी वजह से उसने हत्या की योजना बनाई और युवती को भरोसा दिलाया कि वह उससे शादी करेगा। जन्मदिन की रात उसने उसे मिलने और साथ रहने का वादा किया। प्रेमी की बातों पर विश्वास कर भारती कपड़े और जरूरी सामान लेकर घर से निकल गई।

पहले बनाए संबंध, फिर किया हमला

पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों नाले के किनारे मिले। दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने। फिर आरोपी ने युवती से कहा कि वह उसे एक खास जन्मदिन का उपहार देना चाहता है और आंखें बंद करने को कहा। जैसे ही युवती ने आंखें बंद कीं, आरोपी ने पीछे से भारी पत्थर उठाकर उसके सिर पर वार कर दिया। हमला इतना जोरदार था कि युवती की खोपड़ी टूट गई और अत्यधिक रक्तस्राव होने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सबूत मिटाने शव को रेत में दबाया

हत्या के बाद आरोपी ने शव को नाले की रेत में दफना दिया ताकि किसी को घटना की भनक न लगे। उसने आसपास मौजूद सामान को भी छिपाने की कोशिश की, लेकिन घटनास्थल से मिले साक्ष्य, कॉल डिटेल, लोकेशन और अन्य तकनीकी जांच ने पूरी साजिश का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस को घटनास्थल के पास से युवती का बैग, कपड़े और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य भी मिले हैं, जिन्हें जब्त कर लिया गया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

जन्मदिन की रात घर से निकली युवती: तीन दिन बाद रेत में दफन मिली लाश; बॉयफ्रेंड समेत संदिग्धों से पूछताछ कर रही पुलिस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button