शादीशुदा प्रेमिका की खौफनाक साजिश! प्रेमी को मिलने बुलाया, फिर पिटवाया और जिंदा कुएं में फेंक दिया

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– एक शादीशुदा महिला पर अपने प्रेमी को मिलने के बहाने घर बुलाया और उस पर जानलेवा हमला कर दिया गया। आरोप है कि हमले के बाद गंभीर रूप से घायल युवक को मृत समझकर कुएं में फेंक दिया गया। हालांकि स्थानीय लोगों और परिजनों ने उसे बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामला बीजापुर जिले के मिरतुर थाना क्षेत्र का है।

एक साल से चल रहा था प्रेम संबंध

जानकारी के मुताबिक, दिलीप कडियम का पिछले करीब एक वर्ष से बीजापुर नगर पालिका में कार्यरत एक शादीशुदा महिला के साथ प्रेम संबंध था। बताया जा रहा है कि शुरुआत में दिलीप को महिला के विवाहित होने की जानकारी नहीं थी। बाद में सच सामने आने के बावजूद दोनों के बीच बातचीत और मुलाकातों का सिलसिला जारी रहा।

फोन कर घर बुलाया, पहले से मौजूद थे युवक

परिजनों का आरोप है कि 5 जुलाई को महिला ने दिलीप को फोन कर शांतिनगर स्थित अपने घर बुलाया। जब वह वहां पहुंचा तो घर में पहले से 3-4 युवक मौजूद थे। बातचीत के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ और देखते ही देखते युवकों ने दिलीप पर हमला कर दिया। आरोप है कि पहले उसके सिर पर पत्थर से वार किया गया, फिर धारदार हथियार से कई गंभीर चोटें पहुंचाई गईं। हमले के बाद जब दिलीप गंभीर रूप से घायल हो गया, तो उसे मृत समझकर आरोपियों ने पास के एक कुएं में फेंक दिया।

कुएं से निकाला, लेकिन नहीं बच सकी जान

कुछ समय बाद घटना की जानकारी स्थानीय लोगों और परिजनों को मिली। सभी ने मिलकर घायल दिलीप को कुएं से बाहर निकाला और तत्काल बीजापुर जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज डिमरापाल (मेकाज), जगदलपुर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

परिजनों ने लगाए हत्या के गंभीर आरोप

पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के परिजनों ने महिला और उसके साथियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यह पूरी घटना पहले से रची गई साजिश का हिस्सा थी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

बहू की शर्मनाक हरकत: ससुर के साथ कर दिया खौफनाक कांड, चार आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button