नवापारा साहू समाज युवा प्रकोष्ठ द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प : ‘एक पेड़ शहीदों के नाम’ अभियान से तहत होगा वृहद वृक्षारोपण

कारगिल विजय दिवस पर नवापारा साहू समाज का अनूठा संकल्प

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– परिक्षेत्र साहू समाज नवापारा नगर के युवा प्रकोष्ठ ने राष्ट्रभक्ति और पर्यावरण संरक्षण को एक सूत्र में पिरोने का पुनीत संकल्प लिया है। आगामी 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर ‘एक पेड़ शहीदों के नाम’ अभियान के अंतर्गत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन के माध्यम से कारगिल युद्ध में भारत माता की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों की पावन स्मृति में पौधे रोपे जाएंगे।

इस महत्वपूर्ण अभियान की रूपरेखा तैयार करने के लिए स्थानीय माँ कर्मा मंदिर में समाज के प्रबुद्धजनों और युवा प्रकोष्ठ की एक विशेष बैठक संपन्न हुई। ​बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुरेंद्र साहू ने आगामी 26 जुलाई को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम की घोषणा करते हुए कहा कि हमारा उद्देश्य न केवल शहीदों को नमन करना है, बल्कि युवाओं और सामाजिक जनों के भीतर देशभक्ति, पर्यावरण संरक्षण और अपनी सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को और अधिक प्रगाढ़ करना है। उपस्थित सभी सदस्यों ने इस विचार का सर्वसम्मति से समर्थन किया।

शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि

परिक्षेत्र साहू समाज के अध्यक्ष रमेश साहू ने युवाओं की इस पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि यह योजना शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है और इसमें समाज का पूर्ण सहयोग रहेगा। ​इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित तहसील पेंशनर समाज के अध्यक्ष रविशंकर साहू ने कहा कि शहीदों की स्मृति में वृक्षारोपण करना मेरी दिली इच्छा थी, जिसे आज हमारी युवा टीम धरातल पर उतार रही है।

उन्होंने आगे कहा कि आज हमारा समाज केवल रोटी-बेटी के संबंधों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि राष्ट्र चिंतन और पर्यावरण संरक्षण जैसे पुनीत कार्यों में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि इस कार्य में पेंशनर समाज पूरी तरह युवाओं के साथ खड़ा रहेगा।

​संगठन सचिव ठाकुर राम साहू ने केंद्र और राज्य सरकार के ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकारी प्रयासों के साथ साहू समाज का यह कदम राष्ट्रभक्ति की एक अनूठी मिसाल पेश करेगा। बैठक में व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डिगेश्वर साहू एवं सचिव कोमल साहू सहित समाज के अन्य पदाधिकारियों ने भी अपनी पूरी सहमति और सहयोग देने की बात कही।

​बैठक में युवा प्रकोष्ठ के देवेंद्र साहू, दाऊ (जितेंद्र) साहू, गजेंद्र साहू, किशन साहू, लक्की साहू, खिलेश साहू, डोमन साहू, हेमलाल साहू, चंद्रशेखर साहू, चेतन साहू, मुकेश साहू, तेजेश्वर साहू, टीकम साहू और राजू साहू सहित बड़ी संख्या में युवाओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अंत में युवा प्रकोष्ठ के प्रमुख सलाहकार किशन साहू ने सभी का आभार व्यक्त किया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

ग्रीन आर्मी टीम का पर्यावरण संरक्षण पर आयोजन: चित्रों और रंगोली में झलका प्रकृति प्रेम, इन बच्चों ने बनाया स्थान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button