मानव सेवा के क्षेत्र में पत्रकार लीलाराम साहू मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) राजिम :-  राजिम भक्तिन माता जयंती के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हाथो नगर के वरिष्ठ पत्रकार डाॅ लीलाराम साहू मानव सेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका एवं पत्रकारिता के लिए राजिम भक्तिन माता सम्मान 2023 से सम्मानित हुए। शनिवार को प्रयागराज राजिम में साहू समाज की आराध्या देवी भक्त माता राजिम की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए। वहीं कार्यक्रम में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, विधायक धनेंद्र साहू, विधायक अमितेश शुक्ल, संसदीय सचिव सुश्री शंकुतला साहू, सांसद चुन्नी लाल साहू, तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष संदीप साहू, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत राम सुंदर दास, पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, साहू समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयदत्त क्षीरसागर, प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष टहल राम साहू, उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू अन्य जनप्रतिनिध मौजूद थे।
समाज गौरव के रूप में 16 लोगों हुए सम्मानित
कार्यक्रम में दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के हाथों नगर के वरिष्ठ पत्रकार डाॅ. लीलाराम साहू सहित 16 लोगों को समाज गौरव के रूप में अलग-अलग क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया। जिसमें मगरलोड (भैंसमुंडी) निवासी आई.ए.एस. पूजा साहू, डॉ महेंद्र साहू, देवनाथ साहू, राहुल गुप्ता, दुर्गेश नंदिनी, घनश्याम साहू बिरोड़ा, श्रीमती शीलू साहू मुंगेली, दयाराम साहू, यशवंत साहू, डॉ. खिलेश साहू, श्रीमती पूर्णिमा साहू, छूरा निवासी वैद्य ओमप्रकाश साहू, पोषण साहू, प्रेम साहू, नारायण साहू, एवं सूरज साहू भिलाई शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि नगर के पत्रकार लीलाराम साहू पत्रकारिता एवं मानव सेवा के क्षेत्र में विगत कई वर्षों से अपनी सेवा दे रहे हैं। सम्मानित होने पर उन्होंने सभी का आभार जताया है।
शुभचिंतकों ने दी बधाई
डाॅ. साहू के सम्मानित होने पर सामाजिक लोगों, शुभचिंतकों एवं मित्रों ने बधाई दी है। बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से अभनपुर विधायक धनेद्र साहू, पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू, पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष टहल राम साहू, उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू, मोहन कुमारी साहू, तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष संदीप साहू, हलधर साहू, सनद (बंटी) साहू, राजिम भक्तिन मंदिर समिति के अध्यक्ष लालाराम साहू, पूर्व अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र साहू, साहू, जिलाध्यक्ष साहू संघ के अध्यक्ष नारायण साहू, योगेश साहू, जिला पंचायत सदस्य रोहित साहू, चंद्रशेखर साहू, लक्ष्मी साहू, यशवंत साहू, मंदिर समिति के पदाधिकारी डाॅ. रामकुमार साहू, प्रदेश साहू संघ के कोषाध्यक्ष हनुमंत साहू, रुपेंद्र साहू, कार्यकारी अध्यक्ष महेंद्र साहू, ईश्वरी साहू, उपाध्यक्ष नूतन साहू, श्रीमती उमा साहू, कोषाध्यक्ष भोले साहू, मिंजून साहू, लोकनाथ साहू, श्याम साहू, महामंत्री रामकुमार साहू, डॉ दिलीप साहू, संयुक्त सचिव खोमन साहू, संगठन मंत्री मिश्री लाल साहू, धीरज साहू, विष्णु साहू, अंकेक्षक उमेंद्र साहू, जिला साहू संघ के महामंत्री नेहरू साहू, कोषाध्यक्ष घनश्याम साहू, चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ ओंकार साहू, विशेष आमंत्रित सदस्य प्रेमलाल साहू, मेघनाथ साहू, राजिम नगर साहू संघ राजिम के अध्यक्ष भवानी शंकर साहू, युवा प्रकोष्ठ के योगेश साहू, राजू साहू, रतीराम साहू, मेघनाथ साहू, परदेशीराम साहू, छन्नुलाल साहू, धनमती साहू, चंद्रिका साहू, भोले साहू, प्यारेलाल साहू आदि शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error:
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन Belpatra Khane Ke Fayde : सेहत के लिए है भगवान शिव का वरदान Bhola Shankar Film