छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, रायपुर, गरियाबंद सहित कई जिलों में ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने गरज-चमक, तेज हवाओं और वज्रपात की आशंका जताई, 24 घंटे में कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश की संभावना

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) रायपुर ने 18 जुलाई को जारी मौसम पूर्वानुमान में प्रदेश के कई जिलों के लिए यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार अगले 24 से 48 घंटों के दौरान प्रदेश के मध्य और दक्षिणी हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही कई स्थानों पर गरज-चमक, वज्रपात और 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान जशपुर, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कबीरधाम, बेमेतरा, राजनांदगांव, दुर्ग, धमतरी, बालोद, गरियाबंद, रायपुर, महासमुंद, बलौदाबाजार, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, कांकेर, नारायणपुर, कोंडागांव, बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है।
बिजली और तेज हवाओं की संभावना

मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी मानचित्र के अनुसार दुर्ग, राजनांदगांव, बालोद, कबीरधाम, बेमेतरा, रायपुर, धमतरी, महासमुंद, गरियाबंद, बलौदाबाजार, कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर, बस्तर और आसपास के जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में कहीं-कहीं भारी से अति भारी वर्षा, वज्रपात और तेज हवाओं की संभावना है।
वहीं सरगुजा, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, जशपुर, रायगढ़, कोरबा, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही सहित प्रदेश के कई अन्य जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।
विभाग ने की अपील
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार एक द्रोणिका (ट्रफ लाइन) और सक्रिय मानसूनी तंत्र के प्रभाव से प्रदेश में व्यापक वर्षा की स्थिति बनी हुई है। अगले दो दिनों तक मौसम का यही रुख बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचने, अनावश्यक यात्रा टालने तथा प्रशासन द्वारा जारी सलाह का पालन करने की अपील की है। किसानों और नदी-नालों के आसपास रहने वाले लोगों को भी विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।
पाँच दिनों तक मौसम का हाल
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
भारी बारिश व रेड अलर्ट के बीच विधायक रोहित साहू ने नागरिकों से की सतर्क रहने की अपील











