गुरु-चेला विवाद में किन्नर की हत्या! शराब पार्टी के बाद गला घोंटकर हत्या, खेत में फेंका शव; साथी किन्नर गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– किन्नर समुदाय में गुरु-चेला प्रथा को लेकर हुए विवाद में एक किन्नर की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद शव को खेत में फेंक दिया गया। पुलिस ने मामले में एक आरोपी किन्नर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य साथियों से पूछताछ जारी है। मामला बिलासपुर जिले सकरी थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान तनु खान के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तनु और रिया उर्फ राकेश (24) के बीच गुरु-चेला प्रथा को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि तनु ने रिया से उसे अपना गुरु बनाने की बात कही थी, लेकिन रिया ने इससे इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया।

शराब पार्टी के दौरान हुआ विवाद

बताया जा रहा है कि सोमवार रात तनु खान की मुलाकात रिया और उसके कुछ साथियों से हुई। सभी लोग पार्टी करने के बहाने सकरी क्षेत्र स्थित नेशनल हाईवे के पास पहुंचे, जहां शराब पीने के दौरान विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि झगड़ा बढ़ने पर तनु के साथ मारपीट की गई और बाद में उसका गला दबाकर हत्या कर दी गई।

खेत में मिला शव

हत्या के बाद आरोपी शव को जोंकी गांव के पास धान के खेत में फेंककर फरार हो गए। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने खेत में शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार, किन्नर समुदाय में प्रचलित गुरु-चेला परंपरा को लेकर दोनों के बीच विवाद था। हालांकि पुलिस मामले के अन्य संभावित कारणों की भी जांच कर रही है।

एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य से पूछताछ जारी

पुलिस ने इस मामले में आरोपी रिया को गिरफ्तार कर लिया है। उसके साथ मौजूद अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। घटनास्थल से मिले साक्ष्य, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ के आधार पर पुलिस आगे की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

मठ का नायक बनने किन्नर की हत्या, 12 लाख में दी सुपारी, 5 आरोपी गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button