नवापारा की कल्पना बनी महिला सशक्तिकरण की प्रेरणादायी मिसाल, ब्राइडल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– स्टेला वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय ब्राइडल प्रतियोगिता में नवापारा की कल्पना सिंह राजपूत ने प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी यह उपलब्धि महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और प्रतिभा का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर सामने आई है।

राजिम-फिंगेश्वर रोड स्थित सात्विका कॉस्मेटिक एंड ब्यूटी अकादमी से जुड़ीं कल्पना सिंह राजपूत पिछले पांच वर्षों से प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट एवं ब्यूटीशियन के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और रचनात्मक कौशल के दम पर प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल कर यह साबित किया कि महिलाओं को उचित अवसर और मंच मिले तो वे हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकती हैं।

शुभचिंतकों ने दी शुभकामनाएं  

स्टेला वेलफेयर फाउंडेसन नवापारा नगर में संचालित एक सामाजिक संस्था हैं जो समय-समय पर सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करती रही है। कल्पना सिंह की यह सफलता न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि क्षेत्र की युवतियों और महिलाओं के लिए प्रेरणा भी है। समाज के लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि ऐसी उपलब्धियां महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरित करती हैं।

शुभचिंतकों ने कल्पना सिंह राजपूत को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उम्मीद जताई कि वे आगे भी अपनी प्रतिभा से नवापारा-राजिम तथा छत्तीसगढ़ का नाम प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करती रहेंगी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

गरियाबंद पहुंचीं क्वीन बाइक राइडिंग की 30 महिला बाइकर्स, इको-टूरिज्म, सड़क सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण का दिया संदेश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button